फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लड़कों से दोगुनी लड़कियां देंगी जिले में पात्रता परीक्षा

लड़कों से दोगुनी लड़कियां देंगी जिले में पात्रता परीक्षा

Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
लड़कों से दोगुनी लड़कियां देंगी जिले में पात्रता परीक्षा
लड़कों से दोगुनी लड़कियां देंगी जिले में पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। 23 और 24 दिसबंर को जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली हरियाणा पात्रता परीक्षा में लड़कों से दोगुनी लड़कियां भाग लेंगी। जिले में कुल 46 परीक्षा केंद्रों पर 23944 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में 8298 लड़के तथा 15646 लड़कियां भाग लेंगे। केवल एक ही लेवल में ही नहीं बल्कि तीनों लेवल में ही दोगुनी लड़कियों परीक्षा देंगे। प्रथम लेवल में 2537 लड़के तथा 5037 लड़कियां, दूसरे लेवल में 3314 लड़के तथा 6311 लड़कियां, तीसरे लेवल में 2447 लड़कें तथा 4299 लड़कियां परीक्षा देंगी। जिले महेंद्रगढ़ के अलावा रेवाड़ी, दादरी तथा भिवानी के अलावा राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर जिले के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इंतजामत किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर दो दिन धारा 144 लगाई गई है।

ये होंगी हिदायतें
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी को अपने साथ रंगीन एडमिट कार्ड, नीला या काला पैन, आधार कार्ड अवश्य लेकर जाएंगे जिसके बिना केंद्र में प्रवेश वर्जित होगा। इसके अलावा और कोई वस्तु केंद्र के अंदर नहीं लेकर जाने दी जाएगी।
विज्ञापन


350 पुलिस कर्मी होंगे सुरक्षा में तैनात
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि 350 पुलिस जवान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर दो लेडिज कांस्टेबल तथा तीन कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। चौराहों पर वाहनों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रेफिक पुलिस व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा वो स्वयं, डीएसपी, इंसपेक्टर तथा थाना प्रभारी गश्त पर रहेंगे। वो विभिन्न केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से चलेंगी 12 बसें
नारनौल डिपो के जिला इंचार्ज दिलावर सिंह ने बताया कि हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए 12 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दो बसें महेंद्रगढ़ से तथा 10 नारनौल से चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के विद्यार्थियों की परीक्षा झज्जर और बहादुरगढ़ हैं। इन दोनों ही जिलों के लिए सुबह आठ बजे से बस सेवा शुरू कर दी जाएंगी। ये बसें विद्यार्थियों को वापस लेकर भी आएंगी। डीआई सिंह ने बताया कि बसें बच्चों की संख्या के आधार पर ही चलाई जाएंगी। अगर बच्चे कम हुए तो बसों की संख्या कम की जा सकती हैं।

नहीं मिले विद्यार्थियों को कमरे
राजस्थान के हनुमानगढ़ से आए मोहनलाल, अदिति, रामप्रसाद, विनीता, सुमन आदि ने बताया कि वे इसलिए एक दिन पहले आए हैं ताकि आज आराम कर सकें और रात में ठीक से परीक्षा की तैयारी कर सकें। उन्होंने बताया कि होटलों में कमरे बड़े महंगे हैं, एक कमरे के 1500 रुपये मांगे जा रहे हैं। इतनी कीमत चुका पाना उनके लिए मुश्किल है। पंजाब के बठिंडा से आए सतिंदर, सुशील खन्ना, त्रिगुण शर्मा आदि ने बताया कि महेंद्रगढ़ तक पहुंचने का सफर काफी परेशानियों भरा रहा है। यहां पहुंचने के बाद भी परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। वे तीन धर्मशालाओं के चक्कर लगा आए हैं, लेकिन रात में रहने का ठिकाना नहीं ढूंढ पाए। सइसके लिए परीक्षा से पहले ही परीक्षा देनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वे महीनों की गई तैयारी के बाद परीक्षा देने आए हैं, लेकिन कल पता नहीं कैसी परीक्षा होगी क्योंकि अभी तक ठहरने का ही बंदोबस्त नहीं हो पाया है।


परीक्षा केंद्रों पर लगेगी धारा 144
जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर सर्कल में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। इन परीक्षा केंद्रों के समपी से कोई भी असामाजिक तत्व लाठी, बरछी, बंदूक, तलवार जैसे घातक हथियार लेकर घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed