{"_id":"5a0db6184f1c1bd9798bce1e","slug":"111510848024-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ
Updated Thu, 16 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
फोटो संख्या:36 और 37
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ के क्रीड़ा स्थल पर दो दिवसीय 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत महाविद्यालय के उप-प्राचार्य बस्तीराम यादव ने की। प्राचार्य डॉ. एलएन शर्मा ने मुख्य अतिथि बस्तीराम यादव का स्वागत किया।
बस्तीराम यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से न केवल अपना शरीर अपितु अपना कैरियर भी संवारने का संदेश दिया। वीरवार को संपन्न हुई स्पर्धाओं में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, रेखा द्वितीय, ममता तृतीय, 800 मी. महिलाओं की दौड़ में सरिता प्रथम, अन्नू द्वितीय, वर्जनता तृतीय, महिलाओं के लिए लंबी कूद में रेणुका प्रथम, नेहा द्वितीय, सरिता तृतीय, महिलाओं की ऊंची कूद में ममता प्रथम, सरिता रेणुका द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में लंबी कूद में नवीन प्रथम, मनोज द्वितीय, राहुल तृतीय, पुरुषों की ऊंची कूद में नवीन प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, राहुल तृतीय पुरुषों की चक्का फेंक में इंद्रजीत प्रथम, अंकित द्वितीय और पंकज तृतीय स्थान पर रहें। मंच संचालन डॉ. बलजीत सिंह, सहायक प्रोफेसर ने किया।