फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अंडर 19 आयुवर्ग की बालीबाल स्पर्धा में महेंद्रगढ़ बना विजेता

अंडर 19 आयुवर्ग की बालीबाल स्पर्धा में महेंद्रगढ़ बना विजेता

Sat, 19 Aug 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
अंडर 19 आयुवर्ग की बालीबाल स्पर्धा में महेंद्रगढ़ बना विजेता
अंडर 19 आयुवर्ग की वालीबॉल स्पर्धा में महेंद्रगढ़ बना विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव पाली के बाबा जयराम दास खेल स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के शुक्रवार को दूसरे दिन हॉकी, हैंडबॉल, खो-खो एवं बास्केटबॉल के मैच खेले गए। प्राचार्य सतदेव पाली ने बताया कि खो-खो अंडर 17 लड़कों में वीबीएन स्कूल बसई की टीम प्रथम रही। अंडर 19 आयुवर्ग खो-खो में लड़कों कि टीम में कनीना पहले स्थान पर एवं महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 आयुवर्ग लड़कियों के खो-खो में महेंद्रगढ़ को हरा कर कनीना बना विजेता। अंडर 19 आयुवर्ग में लड़कों के बालीबाल में महेंद्रगढ़ ने नारनौल को हरा कर विजेता बनी।

वहीं अंडर 19 आयुवर्ग लड़कियों के बास्केटबाल में टैगोर स्कूल महेंद्रगढ की टीम कनीना को हराकर बनी विजेता। अंडर 17 आयुवर्ग लड़कियों के बास्केटबाल में हैप्पी स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने कनीना को हरा कर पहला स्थान हासिल किया। अंडर 19 आयुवर्ग लड़कियों के हॉकी में कनीना कि टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया और महेंद्रगढ़ की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयुवर्ग लड़कियों के हॉकी मैच में कनीना कि टीम ने महेंद्रगढ़ को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयुवर्ग लड़कों के हॉकी में अटेली की टीम ने पहले स्थान पर रही क्योंकि दूसरी टीम खेलने मैदान में नही पहुंची। इसी प्रकार अंडर 17 आयुवर्ग लड़कों कि हॉकी में आपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयुवर्ग लड़कों कि हैंडबाल में नारनौल ने पहला स्थान हासिल किया तथा महेंद्रगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 आयुवर्ग लड़कों हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना महेंद्रगढ़ ने पहला स्थान तथा कनीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर, गांव पाली के सरपंच सुरेंद्र सिंह, डॉ. हंसराज गुर्जर, राजेश शर्मा झाड़ली, एईओ रमेशचंद्र, होशियार एईईओ सभी डीपी व पीटीआई और खिलाड़ी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed