{"_id":"59973d814f1c1b7e7e8b4c99","slug":"111503083905-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास योजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ढाई साल तक विकास योजनाएं बनाई हैं। अब शेष वर्षों में इन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह इलाका अन्य जिलों के बराबर आ खड़ा होगा। वह शुक्रवार को गांव फैजाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज हमारी पीठ की हड्डी मजबूत है, इसलिए यहां के सारे काम होंगे। दक्षिणी हरियाणा की वजह से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। यहां के लोगों के रुझान के कारण जीटी बेल्ट के लोगों में जोश आया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी आज वह बने हैं, वे इस इलाके की जनता की वजह से बने हैं। कहा कि पिछली सरकार में जब पार्टी उनका साथ नहीं दे रही थी, तब भी यहां की जनता ने उनका साथ दिया था। राव ने कहा कि इस इलाके के चारों विधायक मिलकर काम कर रहे हैं। आने वाले कुछ वर्षों में सभी को विकास महसूस होगा। इस मौके पर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद चौ. धर्मवीर सिंह, विधायक नारनौल ओमप्रकाश यादव, विधायक नांगल चौधरी अभय सिंह यादव, कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन जेपी सैनी, बीजेपी जिला प्रधान शिवकुमार मेहता, मनीष मित्तल, छोटेलाल, संजीव, सुनील यादव, सत्यवर्त शास्त्री, प्रो. हंसराज, लक्ष्मण, कंवर सिंह यादव, सत्यवीर बडेसरा, शिवचरण आदि मौजूद थे।