फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Thu, 17 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास खेल मैदान पाली में वीरवार से सात दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेलते समय हमेशा अपना बेस्ट करना चाहिए। हारने के बाद खिलाड़ी को कभी निराश नहीं होना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में अंडर 11, 14, 17 और 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन केवल अंडर-17 और 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों मैच हुए। फाइनल मुकाबलों में अंडर-19 आयुवर्ग हैंडबाल लड़कियों का फाइनल मुकाबला कनीना और महेंद्रगढ़ के बीच हुआ। इसमें कनीना खंड की नौताना स्कूल की टीम प्रथम और महेंद्रगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयुवर्ग लड़कियों हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी महेंद्रगढ़ की टीम प्रथमऔर कनीना खंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयुवर्ग लड़कियों के कबड्डी मैचों में कनीना खंड पहले और महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 आयुवर्ग लड़कियों के कबड्डी मैचों में नारनौल ने पहला स्थान और महेंद्रगढ़ की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयुवर्ग लड़कों में बास्केटबाल मैच में यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम, जबकि एसवीएन स्कूल अटेली की टीम द्वितीय रही। अंडर-17 आयुवर्ग लड़कों में बास्केटबाल मैच में टैगोर स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने पहला, जबकि आरआरसीएम स्कूल कनीना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडरस-19 आयुवर्ग लड़कियों में खो-खो के मैच में कनीना ने पहला स्थान प्राप्त किया। महेंद्रगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयुवर्ग लड़कियों के वालीबॉल मैच में एसवीएन स्कूल नारनौल पहले, जबकि यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 आयुवर्ग लड़कियों के वालीबॉल मैच में आपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ पहले और एसवीएन स्कूल नारनौल दूसरे स्थान पर रहा। अंडरय-17 आयु वर्ग लड़कों की वालीबॉल में श्री कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ पहले और यदुवंशी स्कूल नारनौल दूसरे पर रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर नंद भारद्वाज नोडल अधिकारी नारनौल, गांव पाली के सरपंच सुरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल सतदेव पाली, एईओ रमेशचंद्र, होशियार एईईओ, प्रिंसिपल राजवीर सिंह, प्रिंसिपल दिलबाग सिंह, जिला निगरानी कमेटी के चेयरमैन मलखान सिंह, मंदिर कमेटी के प्रधान सूबेदार रामौतार सिंह, जिले के सभी डीपी और पीटीआई आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed