फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नहर विभाग के अधिकारियों ने छोड़ा रिहायशी इलाके में गंदा पानी

नहर विभाग के अधिकारियों ने छोड़ा रिहायशी इलाके में गंदा पानी

Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नहर विभाग के अधिकारियों ने छोड़ा रिहायशी इलाके में गंदा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सिंघाना रोड स्थित नहर विभाग के पीछे स्थित माडल हाउस बिल्डिंग सोसायटी में नहर विभाग के अधिकारियों ने रातोंरात नाला बनाकर सोसायटी की तरफ गंदा पानी छोड़ दिया। नहर विभाग के अधिकारियों की इस कारगुजारी के खिलाफ वार्ड नंबर 25 के पार्षद कपिल यादव के नेतृत्व में सोसायटी के लोगों ने डीसी को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

पार्षद कपिल यादव के नेतृत्व में डीसी को दिए गए शिकायत पत्र में सोसायटी की संतोष देवी, निर्मला, सुशीला, बिल्लू, महेश, रेखा, सिंहराज ब्रजबाला, बिमला इंद्राल व सोनू आदि ने कहा है कि नहर विभाग के अधिकारियों ने खुद की कालोनी में एकत्रित होने वाले बरसात के पानी को निकालने के लिए सिंघाना रोड पर रेस्ट हाउस के सामने से एक नाला बनाया है। इस नाले को नहर के पास से उनकी मॉडल हाउस सोसायटी के पास आगे खुला छोड़ दिया है। जिससे अब बरसात का व नहर कालोनी का पानी उनकी सोसायटी में आकर एकत्रित होने लगा है। नाला से आकर यहां खड़े जमा होने वाले इस गंदे पानी में बदबू आने लगी है और मक्खी मच्छर फैलने से बीमारी का प्रकोप होने की संभावना भी हो गई है। सोसायटी के लोगों ने उपायुक्त से इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed