{"_id":"6813cc5e48a4d83bd60cc2cb","slug":"11-lakh-quintals-of-mustard-arrived-in-6-mandis-of-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1005-124077-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 6 मंडियों में 11 लाख क्विंटल सरसों की हुई आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 6 मंडियों में 11 लाख क्विंटल सरसों की हुई आवक
Fri, 02 May 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 02 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय अनाज मंडियों में सरसों खरीद के अंतिम दिन सरसों की खरीद सुचारू रूप से जारी रही। नारनौल अनाज मंडी में वीरवार को सरसों की खरीद वेयर हाउस के अंतर्गत सोसाइटी द्वारा एनसीसीएफ के लिए खरीद की गई। इससे पहले करीब 20 दिनों से वेयर हाउस के अंतर्गत व्यापारियों द्वारा खरीद की जा रही थी। सरसों खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग किसान लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। शुक्रवार से सरसों की आवक बंद रहेगी। वीरवार शाम 5 बजे तक मंडियों में जिन किसानों की सरसों के लिए गेटपास जारी किए गए हैं। अगर नमी और अन्य कारणों की वजह से उनकी सरसों की खरीद नहीं हो पाती है तो उन किसानों की सरसों की खरीद आगामी दो से तीन के दौरान की जाएगी।
45 दिनों तक चली सरसों खरीद के दौरान जिले में 1110633 क्विंटल सरसों की आवक हुई और 1094714.9 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं अब तक 991240.8 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। जिले भर में 45295 किसानों ने सरकारी भाव पर जिले की 6 मंडियों में सरसों बेची है। करीब 34025 किसानों को अब तक 444.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं करीब 11270 किसानों को करीब 152 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बकाया है।
किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरसों खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए ताकि सभी किसान अपनी फसल को सरकारी भाव पर मंडियों में बेच सकें। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में इस बार सरसों की फसल देरी से उगाई गई थी। जिस कारण सरसों की कटाई का कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक जारी रहा। वहीं अप्रैल माह के दौरान शादी विवाह के कार्यक्रम भी ग्रामीण क्षेत्र में शहरों की तुलना में अधिक रहे। जिस कारण अनेक किसान अभी तक अपनी सरसों की फसल सरकारी भाव पर मंडियों में नहीं बेच सके हैं।
विज्ञापन
इंसेट
कनीना और अटेली मंडी में सबसे ज्यादा सरसों की आवक
सरसों की खरीद शुरू होने के करीब 10 दिनों तक जिले की सभी मंडियों में सरसों की आवक शून्य रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे मंडियों में सरसों की आवक में बढ़ोतरी होने लगी। सरसों खरीद के दौरान कनीना और अटेली मंडी में सरसों की आवक सबसे ज्यादा रही। जिले में सबसे ज्यादा कनीना मंडी में 238797.7 क्विंटल सरसों की आवक रही और दूसरे नंबर पर अटेली मंडी में 235060 क्विंटल सरसों की आवक रही।
जिले की 6 मंडियों में सरसों की आवक,खरीद और उठान का ब्यौरा :
मंडी गेटपास आवक खरीद उठान
अटेली 10711 235060 क्विंटल 234351.3 क्विंटल 208959 क्विंटल
कनीना 10751 238797.7 क्विंटल 238545.5 क्विंटल 220008.7 क्विंटल
महेंद्रगढ़ 4225 100053.6 क्विंटल 99456.4 क्विंटल 86644 क्विंटल
नांगल चौधरी 7748 197708.8 क्विंटल 197708.8 क्विंटल 180259.4 क्विंटल
नारनौल 8504 199166.1 क्विंटल 191217.7 क्विंटल 174017.4 क्विंटल
सतनाली 5924 140181.3 क्विंटल 135728.2 क्विंटल 122663 क्विंटल
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
सरसों खरीद के अंतिम दिन वेयर हाउस के अंतर्गत सोसाइटी द्वारा एनसीसीएफ के लिए खरीद की गई। सरसों खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ाने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। शुक्रवार से सरसों की आवक बंद रहेगी, हालांकि खरीद के लिए शेष सरसों जो मंडी में है आगामी दो से तीन दिन तक उसकी खरीद की जाएगी।
रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस, नारनौल।