फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10th and 12th exam

कहीं नकल तो कहीं बरती गई सख्ती

Tue, 29 Sep 2015 11:59 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से मंगलवार से से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर (रेगुलर-रिअपीयर) की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा के लिए जिले में 63 सेंटर बनाए थे, जबकि नारनौल में 10 सेंटर बनाई गए थे। परीक्षा में कही नकल हुए तो कहीं सख्ती बरती गई। परीक्षा के पहले दिन नांगल चौधरी क्षेत्र में उपायुक्त की फ्लाइंग टीम ने तीन केस बनाए।

विज्ञापन


बोर्ड के जिला अधीक्षक शीशराम यादव ने बताया कि नारनौल क्षेत्र में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो, सीनियर सेकेंडरी में तीन, सैनी स्कूल में एक, एएसडी स्कूल में दो, सरस्वती स्कूल में एक व गुरु गोविंद स्कूल में एक सेंटर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई है, पहले चरण में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक तथा दूसरे चरण में दोपहर ढाई बजे से लेकर पांच बजे तक हुई।
विज्ञापन


गर्ल्स स्कूल के ब्लाक एक के सुपरीटेंडेंट दाताराम ने बताया कि ब्लाक एक में कुल 367 बच्चों की परीक्षा थी, जिसमें दसवीं के 27 व बारहवीं के 340 बच्चे शामिल थे, जबकि दसवीं की परीक्षा में दो व बारहवीं के नौ बच्चे अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार ब्लाक दो के सुपरीटेंडेंट सत्य मंडल ने बताया कि उनके सेंटर में कुल 307 बच्चे को परीक्षा में बैठना था, जबकि दसवीं के आठ व दस जमा दो के 18 बच्चे अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आज मैट्रिक का हिंदी व दस जमा दो का अंग्रेजी का पेपर था। उन्होंने बताया कि दोनों सेंटरों में परीक्षा शांतिपूर्वक करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामपुर में दिखा बाहरी हस्तक्षेप
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का मंगलवार सुबह दसवीं कक्षा के हिंदी के 252 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी की परीक्षा में 319 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। बोर्ड द्वारा लगाए गए इस परीक्षा केंद्र पर मारोली, गांवड़ी जाट, धौलेड़ा, आजमाबाद मौखूता व निजामपुर आदि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राएं इस केंद्र में परीक्षा दे रहे हैं। इस केंद्र में बाहरी विद्यालयों के परीक्षार्थी आने के कारण बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। परीक्षा केंद्र के बाहर आए व्यक्तियों ने नकल करवाने के साथ साथ शरारती हरकतें की। छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र के बाहर शोर गुल के कारण परीक्षा अपना ध्यान परीक्षा पर नही दे पा रहे थे। पुलिस के दो ही कर्मचारी होने के कारण उनको काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। स्कूल के 10 कमरों में चल रहा परीक्षा केंद्र के बाहर अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही थी।


गांवों में रही अव्यवस्था
नांगल चौधरी के परीक्षा केंद्र में शांति तथा गांवों में अव्यवस्था का आलम रहा। विभागीय निर्देशानुसार दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आरंभ हो गई। कस्बे में एकमात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पुलिस थाना नजदीक होने के कारण शांति व्यवस्था रही। दूसरी ओर गांवों के परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित रही। पुलिस कर्मियों की संख्या कम होने के कारण नकल होने की सूचना है। प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने बताया कि नांगल चौधरी स्कूल में करीब 1500 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed