फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10.98 crore recharge project completed in village Pali, groundwater improvement expected in five villages

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली में 10.98 करोड़ की रिचार्ज परियोजना पूरी, पांच गांवों में भूजल सुधार की उम्मीद

Sun, 22 Feb 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
10.98 crore recharge project completed in village Pali, groundwater improvement expected in five villages
महेंद्रगढ़। गांव पाली से गुजरती दौहान नदी के क्षेत्र में 10.98 करोड़ रुपये की मेगा भूजल रिचार्ज परियोजना पूरी होने से पांच गांवों में भूजल स्तर सुधार की उम्मीद जगी है। दो सालों से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म की दीवार इस परियोजना में बाधा बनी थी लेकिन अब यह परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के गांव पाली, भगड़ाना, लावन, मालड़ा बास, मालड़ा सराय गांवों में भूजल स्तर सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की तरफ से अब गांव पाली में भूजल रीचार्ज के एक मेगा प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो गया है। विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि गांव पाली स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अधीन क्षेत्र में से दौहान नदी का दायरा है। इस हिस्से में नहर का अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता था।
विज्ञापन

इस हिस्से को लगभग दो साल पहले कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से दिवार खींचकर बंद कर दिया गया था। इस विषय को लेकर दिल्ली स्थित निवास पर सांसद धर्मबीर सिंह से मुलाकात की थी। दौहान नदी के इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ कैनाल के पाथेड़ा स्थित पंप हाउस नंबर- 5 के पास से 1600 एमएम सीमेंटेड पाइप लाइन दबाई गई थी। इस बड़ी पाइपलाइन के माध्यम से सीधा पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं इस परियोजना के लिए सांसद धर्मबीर सिंह ने तत्कालीन प्रमुख अभियंता डॉ. सतबीर कादियान को यह कार्य को जल्द-से-जल्द पूरा करने बारे निर्देश दिए थे।
बड़ी नहर से लगभग चार किलोमीटर की पाइपलाइन दबाकर अतिरिक्त पानी को सीधा नदी के इस क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इससे ना सिर्फ नदी क्षेत्र के आसपास वन्य-जीवों वनस्पति को लाभ होगा बल्कि भूजल स्तर में भी सीधा लाभ होगा।

--------------
यह है परियोजना का दायरा
बता दें कि इस परियोजना के तहत दौहान क्षेत्र के गांव पाली में ढाई किलोमीटर दूरी में कच्चा नाला खोदा गया है। साथ ही नदी क्षेत्र में ही 200 गुणा 200 फुट के तीन कच्चे जोहड़ खोदे गए हैं। इस परियोजना में बरसाती सीजन में 100 दिन मिलने वाले अतिरिक्त नहरी पानी को इस क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इससे गांव पाली, लावन, भगड़ाना, मालड़ा सराय, मालड़ा बास, बवाना सहित आसपास के गांव में भूजल स्तर सुधार की उम्मीद जगी है। अब इस परियोजना को गांव भुरजट तक पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed