फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   108828 MT mustard purchase in district

जिले में 108828 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
108828 MT mustard purchase in district
अनाज मंडी नारनौल - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। शनिवार को जिला में 5248 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 108828 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं शनिवार को जिला में 679 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 16170 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में शनिवार को 137 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई व अब तक जिला में 1939 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 1194 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना, सेहलंग, कारिया व दौंगड़ा अहीर में कुल 490 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। शनिवार को नांगल चौधरी में कुल 968 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में  723 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सतनाली में 60 व महेंद्रगढ़ में 1813 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं शनिवार को अटेली में 56 सतनाली में 372 व कनीना में 251 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी व नारनौल में शनिवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार शनिवार को सतनाली में 26 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नारनौल में 71 व नांगल चौधरी में 40 मीट्रिक टन चने की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed