फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चेयरपर्सन और पार्षद पति ने सचिव की गाड़ी रुकवारकर मांगी नोटिंग फाइल

चेयरपर्सन और पार्षद पति ने सचिव की गाड़ी रुकवारकर मांगी नोटिंग फाइल

Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चेयरपर्सन और पार्षद पति ने सचिव की गाड़ी रुकवारकर मांगी नोटिंग फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका कूड़ा कलेक्शन टैंपों ड्राइवरों का धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। प्रशासन और नपा चेयरपर्सन के आपसी विवाद के कारण मामला शांत नहीं हो पा रहा। मंगलवार को कार्यालय में एक बार फिर नोटिंग का मामला उठा। नपा चेयरपर्सन और पार्षद पति सुरेंद्र बंटी ने बाहर जा रहे सचिव की कार को रुकवाकर नोटिंग फाइल मांगी।
चेयरपर्सन ने कहा कि उन्हें नोटिंग फाइल दें, ताकि वो साइन कर सकें और टैंपों ड्राइवरों को तीन माह का वेतन मिल सके। इस पर सचिव विनय कुमार ने कहा कि अभी वह और जेई दोनों नारनौल डीसी की मीटिंग में जा रहे हैं, इसलिए फिलहाल फाइल नहीं दे सकते। वापस कार्यालय में आने के बाद ही फाइल देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व एसडीएम के आदेश पर नपा प्रशासन ने नोटिंग निकाली थी, जिसमें टैंपों ड्राइवरों को तीन माह को वेतन दिए जाने की बात कही गई थी। जेई कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया था कि नपा चेयरपर्सन नोटिंग पर साइन करने से मना कर रही है। जबकि नपा के सभी अधिकारियों के नोटिंग पर साइन हो चुके हैं। उसकी वजह से ही टैंपों ड्राइवरों का वेतन रूका हुआ है। मंगलवार को चेयरपर्सन ने पहले चपरासी को सचिव के पास नोटिंग की फाइल लाने के लिए भेजा था। परंतु सचिव ने मीटिंग से आने के बाद साइन करवाने की बात कही थी। इससे चेयरपर्सन एवं नपा पार्षद उनकी कार को रुकवाकर नोटिंग की फाइल मांगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने जेई और सचिव की दिखाई अनुपस्थिति
मंगलवार को जेई और सचिव जिला उपायुक्त की मीटिंग में चले गए थे तो चेयरपर्सन ने हाजिरी रजिस्टर में दोनों की 12 बजे के बाद अनुपस्थिति दिखा दी। चेयरपर्सन ने कहा कि जेई और सचिव बिना बताए बाहर गए हैं, जिसकी वे गैरहाजिरी लगा सकती हैं। वहीं, जेई ने बताया कि उनके द्वारा लगाई गैरहाजिरी को कोई नहीं पूछता। नपा में सबसे बड़ा पद सचिव का होता है।


वर्जन
कुछ दिन पहले एसडीएम के समक्ष नोटिंग जारी की गई थी। उस समय सचिव और जेई ने साइन कर दिए थे। परंतु एमई उस दौरान मौजूद नहीं थे। उस समय भी नपा चेयरपर्सन और पार्षद पति ने नोटिंग लिखने की बजाय उस पर अपनी टिप्पणियां लिखना चाहते हैं। अगर उन्हें साइन करना होता तो वे उसी दिन एसडीएम के समक्ष ही कर देते। नपा चेयरपर्सन और पार्षद पति को कोई भी दस्तावेज देते हैं तो वे अपने पास ही जमा कर लेते हैं और कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने देते।
- विनय कुमार, सचिव नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed