{"_id":"5b0470c54f1c1bd6408b705f","slug":"101527017669-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने नपा कार्यालय में जेई के कमरे के बाहर डाला कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने नपा कार्यालय में जेई के कमरे के बाहर डाला कूड़ा
Updated Wed, 23 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार सुबह कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें जेई के कमरे के बाहर कूड़ा पड़ा मिला। कूड़े में एक मृत पक्षी और हड्डियां भी पड़ी हुई थीं। सुबह कार्यालय खुलने के समय पर पहुंचे कर्मचारी और जेई कृष्ण कुमार कूड़ा देखकर हैरान हो गए। साथ ही कूड़ा इकट्ठा करने वाले वाहनों की हवा निकली हुई थी। इस मौके पर जेई ने सफाई कर्मचारियों से पूछा तो एक सफाई कर्मचारी ने कहा कि आज तो कम कूड़ा डाला है। कल इससे ज्यादा कूड़ा डालेंगे। वहीं, एक अन्य सफाई कर्मचारी ने कहा कि यह कूड़ा उन्होंने नहीं डाला। बाद में नगरपालिका कर्मचारियों ने कूड़े को बरामदे से हटाया।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सरकार के आदेेशों के बाद पालिका प्रशासन स्वयं टेंशन में है। वहीं सफाई कर्मचारियों का विरोध भी बढ़ता जा रहा है। जेई कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचे तो उनके कमरे के बाहर बरामदे में कूड़ा पड़ा मिला। कूड़े में कागज, मरा हुआ पक्षी एवं हड्डियां डाली गई थीं। इसके अलावा कूड़ा इकट्ठा करने वाले सभी वाहनाें की हवा निकली हुई थी। उन्होंने बताया कि जब सफाई कर्मचारियों से पूछा गया तो एक कर्मचारी ने कहा कि आज तो थोड़ा कूड़ा डाला है, कल और भी ज्यादा डालेंगे। जेई ने बताया कि सफाई कर्मियों ने देख लेने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग और एमई अंकित वशिष्ठ को अवगत करवा दिया है।
मौके पर पहुंची चेयरपर्सन रीना गर्ग ने सफाई कर्मचारी को उक्त बारे में बातचीत करने के लिए अपने कक्ष में बुलाया तो कर्मचारी ने आने से साफ मना कर दिया। उसने बताया कि वो हड़ताल पर बैठे हैं, वो न कोई काम करेंगे और न ही बातचीत। इसके बाद चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि वो कोई ऐसी गलत हरकत न करें, जिससे प्रशासन को मजबूरी वश उनके खिलाफ कोई कदम उठाना पड़े। उनकी लड़ाई सरकार से हैं, नगरपालिका कर्मचारियों से बदतमीजी से पेश न आएं। उन्होंने कहा कि हम किसी कर्मचारी को हायर नहीं कर रहे। बल्कि जेसीबी से कूड़ा उठवा रहे हैं, जिससे उनको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यह बात तो दिन पहले उनके साथ हुई मीटिंग में हो चुकी है।
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में सुबह जेई कृष्ण कुमार ने हड़ताली कर्मियों द्वारा हवा निकालने के बाद चार वाहनों में मशीन से हवा भरवाई। उसके बाद जब उन्होंने वाहनों को कूड़े के उठान के लिए भेजा तो हड़ताली कर्मियों ने उक्त वाहनों को रास्ते में रोक लिया। जेई ने फोन करके मौके पर पुलिस बुलाई तो वाहनों को जाने दिया। इसके कुछ समय बाद जब ट्रैक्टर को कार्यालय से बाहर निकाला तो हड़ताली सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर के आगे बैठ गए और नपा प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जेई ने फोन कर पुलिस को बुलाया। एएसआई बिजेंद्र सिंह ने मौके पर उनको आश्वासन देकर ट्रैक्टर के आगे से हटवाया। बाद में बस स्टैंड, ब्रह्मचारी रोड, वाल्मीकि मोहल्ला सहित अनेक स्थानों से जेसीबी से कूड़ा उठवाया गया। साथ ही कूड़ा इकट्ठा करने वाले वाहनों को थाने में खड़ा किया गया। ताकि दोबारा हड़ताली कर्मी हवा न निकाल दें। अब ये वाहन हड़ताल खत्म न होने तक थाने में ही खड़े होंगे।
कूड़ा उठान में भेदभाव करने का आरोप लगाया
सफाई कर्मचारियों ने नपा प्रशासन पर कूड़ा उठाने को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले पालिका प्रशासन द्वारा रात को जेसीबी से कूड़ा उठाने का कार्य किया गया था। कई मोहल्लों से कूड़ा उठवाया, लेकिन हरिजन एवं वाल्मीकि बस्ती से कूड़ा नहीं उठवाया।
सामाजिक संगठनों से चल रही बातचीत : गर्ग
शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने लिए निजी एवं सरकारी स्कूलों से बातचीत चल रही। ताकि एनएसएस वालंटियरों के सहयोग से सफाई व्यवस्था ठीक करवाई जा सके। इसके अलावा सामाजिक संगठनों से भी बातचीत चल रही है। मंगलवार से कूड़ा इकट्ठा करने वाले वाहन शुरू करवा दिए हैं। दुकानदारों को भी नपा का सहयोग करना चाहिए। दुकानदार अपनी दुकान एवं दुकान के बाहर का कूड़ा थैली में एकत्रित करके वाहन आने पर उसमें डाल दें। ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।
- रीना गर्ग, चेयरपर्सन नगरपालिका।
हड़ताली कर्मियों ने हवा नहीं निकाली
सफाई कर्मचारी नेता राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय में हड़ताली कर्मियों ने कूड़ा नहीं डाला और न ही कूड़ा कलेक्शन वाहनों की हवा निकाली। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन ऐसे आरोप लगाकर उनके आंदोलन को कमजोर करना चाहता हैं, लेकिन उनका आंदोलन कमजोर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अगर पालिका प्रशासन ने किसी अन्य से कूड़ा उठवाया तो उसका विरोध करेंगे।