{"_id":"5a2037484f1c1b70548c0a18","slug":"101512060744-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शहरों में 30 अतिरिक्त जवान लगाएंगे गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शहरों में 30 अतिरिक्त जवान लगाएंगे गश्त
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शहरों में 30 अतिरिक्त जवान लगाएंगे गश्त
फोटो नंबर 15
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने शहर में हो रही चोरियों के मद्देनजर नारनौल और महेंद्रगढ़ में गश्त के लिए 30 जवान अतिरिक्त लगाए हैं। इनमें 20 जवान नारनौल और 10 जवान महेंद्रगढ़ में पैदल गश्त करेंगे। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं होने की आशंका अधिक होती है। इन चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी पुलिस अधिकारियों को शहर में स्पेशल गश्त व नाके लगाए जाने के सख्त आदेश दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पहले पुलिस पीसीआर व राइडर मोटरसाइकिल से गश्त करती थी। परंतु अब इनके अलावा 20 जवान नारनौल और 10 जवान महेंद्रगढ़ थाने में अलग से भेजे गए हैं। इनके अलावा पीसीआर और राइडर पर भी पुलिस कर्मचारी गश्त करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी नारनौल व डीएसपी महेंद्रगढ़ की जिम्मेवारी लगाते हुए शहर में हर रात को होने वाली गश्त को चेक करेंगे। इसके अलाव भैंस आदि की चोरियों को रोकने के लिए पूरे जिले में 7 जगह पुलिस के नाके भी लगाए जाएंगे। इन नाकों पर 4 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।
किरण चौधरी ने की एसपी से बात
नारनौल। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने नारनौल के पुल बाजार पर पुलिस चौकी के बिल्कुल पास स्थित आधा दर्जन दुकानों में एक साथ हुई चोरी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले को गंभीरता से जांच करने व व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाने की हिदायत दी। व्यापारियों ने गुरुवार सुबह किरण से बात कर उन्हें रात को हुई चोरियों के बारे में बताया। व्यापारियों ने बताया कि इसी जगह पर दो साल पहले भी एक साथ 17 दुकानों में चोरी हो चुकी है। किरण चौधरी ने इस मामले को लेकर तुरंत पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से बात की और मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि पुलिस चौकी से महज दस कदम की दूरी पर ये वारदात हुई है। इससे स्पष्ट गई कि चोरों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने किरण चौधरी को विश्वास दिलाया कि वो खुद मामले की जांच पर नजर रखेंगे और शहर में रात्रि को गश्त भी बढ़ाई जाएगी।