{"_id":"59aef5324f1c1ba3078b46c6","slug":"101504638258-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से एक साथ उठीं तीन अर्थी, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से एक साथ उठीं तीन अर्थी, हर आंख हुई नम
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हमीदपुर नदी के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई थी। मंगलवार को गांव डोहर कला में गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन बच्चों की अर्थी घर से उठता देख परिजनों का का रो-रो कर बुरा हाल था। साथ ही प्रत्येक ग्रामीण की आंखों में आंसू थे।
नारनौल-झुंझुनू नेशनल हाईवे पर सोमवार करीब साढ़े तीन बजे हमीदपुर नदी के पास एक प्राइवेट बस ने स्कूटी पर सवार एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को कुचल दिया था। इसमें गांव डोहर कलां निवासी 24 वर्षीय सचिन, 18 वर्षीय नमन और 18 वर्षीय पूनम की मौत हो गई थी। तीनों बच्चों का सोमवार रात को ही नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया गया था, लेकिन रात हो जाने के कारण परिजन शव को गांव लेकर नहीं गए। रात में मृतक बच्चों के परिवार की महिलाओं को इस बात से बेखबर रखा गया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तीनों के शवों को परिजन नागरिक अस्पताल से लेकर घर पहुंचे, तो वहां परिवार, रिश्तेदार, ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। एक ही परिवार से तीन शव उठता देख हर ग्रामीण की आंखों में आंसू निकल पड़े।
स्कूल प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
सिंघाना रोड़ पर हमीदपुर नदी के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हुए गांव डोहर कला निवासी नमन शर्मा की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय की प्रिंसिपल निर्मला बुडानिया ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे की खबर विद्यालय को मिली तो मायूसी छा गई। विद्यालय परिवार ने शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की। उन्होंने बताया कि नमन शर्मा 12 वीं कक्षा में पढ़ता था। वह होनहार छात्र था। स्काउट गाइड में वह विद्यालय से राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट था। इस वर्ष उसे राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित किया जाना था।