फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 to 12 electric scooters are being sold every day, people are showing interest

Mahendragarh-Narnaul News: इलेक्ट्रिक स्कूटी की 10 से 12 हो रही प्रतिदिन बिक्री, लोग दिखा रहे रुचि

Tue, 07 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
10 to 12 electric scooters are being sold every day, people are showing interest
नारनौल। अब बढ़ते डीजल व पेट्रोल भाव से छुटकारा पाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने के लिए सरकार भी लोगों को जागरूक कर रही है। जिले में अभी इलेक्ट्रिक स्कूटी के 8 शोरूम खुल चुके हैं। वहीं चार पहिया गाड़ी का एक भी शोरूम नहीं खुला है।
विज्ञापन

शोरूम मालिकों का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पेट्रोल से बहुत सस्ती पड़ती है, अगर 48 वाल्ट की स्कूटी की बात करे तो यह करीब 10 पैसे के खर्च में 1 किलोमीटर तक आसानी से सफर करवा सकती है। शोरूम मालिकों का कहना है कि दीपावली पर्व पर प्रतिदिन नारनौल शहर में 10 से 12 इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री हो रहे हैं। वहीं धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर भी खरीददारी के लिए लोग एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। शोरूम में खड़ी अनेक प्रकार के रंग की स्कूटी ग्राहकों को लुभा रही हैं। डीजल से चलने वाली कार न केवल महंगी हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी कम अनुकूल है। यही कारण है कि इलेक्ट्रिक कार और बाइक अब अधिक लोकप्रिय हो रही है। अब बिक्री की दौड़ में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन भी डीजल व पेट्रोल के वाहनों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन




एडवांस बुकिंग के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की रुचि अधिक है। नारनौल शहर में करीब 8 इलेक्ट्रिक शोरूम मिल खुल चुके हैं। शहर में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर व स्कूटी की खरीददारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकित, एजेंसी मालिक।



इलेक्ट्रिक स्कूटी पर 1100 रुपये की छूट दी गई है। 45 हजार से 1 लाख रुपये तक की स्कूटी उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक स्कूटी को खरीदने में महिला ज्यादा रुचि दिखा रही है। पेट्रोल के भाव बढ़ने से लोग ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
-नवीन, एजेंसी मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed