फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   lovers could not marry

और वे शादी करने का अरमान दिल में लिए दर्दनाक तरीके से चले गए...

Sat, 21 Sep 2013 11:42 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
lovers could not marry
रोहतक के गांव गरनावठी निवासी धर्मेंद्र और निधि शादी करने की तैयारी में थे। धर्मेंद्र के एक दोस्त ने बताया कि दोनों के बीच करीब तीन-चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


निधि बार-बार धर्मेंद्र से भागकर शादी करने की बात कह रही थी। मंगलवार को शादी करने के लिए जब वे घर से फरार हुए तो किसी कारणवश वे शादी नहीं कर पाए। यह भी बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की शादी के लिए कई रिश्ते आए थे, परंतु उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बुधवार को निधि के परिजन उन्हें बहादुरगढ़ से पकड़कर लाए और गांव में लाकर उनकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस निधि के पिता नरेंद्र, चाचा रविंद्र, मां रीटा देवी, भाई सन्नी और चालक महेश को गिरफ्तार कर चुकी है। मां को छोड़कर बाकी रिमांड पर है, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन



चाचा और पिता एक-दूसरे को बचाने के लिए कबूल रहे गुनाह
ऑनर किलिंग मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चारों ने अपना-अपना गुनाह कबूल किया। मृतका के चाचा ने अन्य आरोपियों के  बचाव के लिए यह भी कहा कि उसने ही दोनों की हत्या की है, जबकि मृतका के पिता पूरे घटनाक्रम को अकेले अंजाम देने की बात कह रहा है। बाद में पुलिस ने चारों के अलग-अलग ब्यान दर्ज किए। पुलिस चारों को लेकर घटनास्थल पर भी पहुंची और निशानदेही की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस मुख्यालय ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
रोहतक। गांव गरनावठी में बुधवार को हुई ऑनर किलिंग मामले में पुलिस महानिदेशक ने पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट रविवार दोपहर तक तलब की है। वहीं, सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी गरनावठी का दौरा करेगी। इस बारे में आयोग ने एसपी को अवगत करा दिया है। पुलिस प्रेमी युगल निधि और धर्मेंद्र की हत्या के इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम उत्तरप्रदेश भेजी गई है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुछ हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

सतगामा की पंचायत पहुंची एसपी से मिलने
गांव गरनावठी मामले को लेकर सतगामा की पंचायत एसपी राजेश दुग्गल से मिली। ग्रामीणों ने उनसे मंाग की कि इस मामले में किसी निर्दोष को न फंसाया जाए। सतगामा के प्रधान प्रकाश के नेतृत्व में पहुंची पंचायत को एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी निर्दोष को मामले में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने एसपी से कहा कि आरोपियों के पशुओं को चारा खिलाने वाला कोई नहीं है। यदि पुलिस उनके रिश्तेदारों को बेवजह नहीं फंसाएगी तो वे गांव में आ जाएंगे और घर की देखरेख कर लेंगे।



दिग्विजय ने की हत्या की निंदा
ट्विटर पर कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी दिग्विजय सिंह ने रोहतक में हुई ऑनर किलिंग की कड़े शब्दों में निंदा की है।

गरनावठी कांड ने खोली सरकार की पोल

रोहतक। हरियाणा जनहित कांग्रेस महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि गरनावठी कांड ने सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। कानून के खौफ से बेपरवाह होकर जिस प्रकार झूठी शान के चलते प्रेमी जोडे़ की हत्या की गई है, उससे तो लगता है कि प्रदेश में जंगल राज है। वे शनिवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed