{"_id":"cc8dafb1ce0b310dcd105a429e2e790e","slug":"liquor-contractor-firing-panic-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार ने फायरिंग कर फैलाई दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
नाथूसरी चोपटा/सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा के नाथूसरी चोपटा के नजदीकी गांव गुड़ियाखेड़ा में सोमवार रात को शराब ठेकेदार और उसके साथियों ने ग्रामीणों को डराने-धमकाने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैला दी।
ग्रामीणों ने मौके पर आरोपियों को दबोच कर धुनाई कर डाली और जीप में तोड़फोड़ की।
वहीं, इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग पर गांव के तीनों स्कूलों पर ताला जड़ दिया। इसके बाद छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
गामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब सात बजे गांव के पार्क के पास शराब ठेकेदार की बिना नंबर की जीप आई और उन्होंने कुछ युवकों के साथ कहासुनी की।
इसी बीच उन्होंने एक युवक की ओर पिस्तौल तान दी। इस पर युवकों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लोगों को डराने के लिए ठेकेदार के कारिदों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और उनकी धुनाई कर दी। ठेकेदार और उसके चार साथी तो भाग गए पर दो सदस्यों को दबोच लिया। धुनाई के बाद उन्हें छोड़ दिया। ग्रामीणों ने उनकी जीप भी तोड़ डाली।
ऐलनाबाद के डीएसपी अभय सिंह यादव, चोपटा थाना प्रभारी बलवंत जस्सू और जमाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बिशभनोई ने स्थिति को संभाला।
ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी ने ऐसा ही करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर स्कूलों में डाला ताला
प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह तक जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते हुए गांव के तीनों सरकारी स्कूलों की तालाबंदी कर दी और गांव के मुख्य चौक पर एकत्रित हो गए।
सूचना मिलते ही चोपटा थाना प्रभारी बलंवत जस्सू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बताया कि उन्होंने रात को ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव से अवैध शराब का ठेका हटाया जाए, ठेकेदार के लोग किसी भी वाहन की चेकिंग न करें और न ही हथियारों से लैस होकर गांव में घूमे।
इस पर चोपटा थाना प्रभारी ने लिखित में आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हो गए और स्कूलों की तालाबंदी खोल दी। पुलिस ने ठेकेदार महावीर बांदर सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।