हमला: जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले बेलदार पर हमला, आरटीआई लगाकर उजागर किए थे घोटाले
विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उन पर हमला जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हमला करवाया है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आशीष गर्ग, जेई रमेश कुमार व गिरिश पर आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले बेलदार विनोद कुमार पर शुक्रवार सुबह घर से निकलते ही चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। मोटरसाइकिल पर आए युवक हमले के बाद फरार हो गए। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उन पर हमला जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हमला करवाया है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आशीष गर्ग, जेई रमेश कुमार व गिरिश पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीनों अधिकारियों ने हमला करवाया है। शुक्रवार सुबह जब वह ड्यूटी पर जा रहा था तभी सिरसा के ठेकेदार रायसिंह उर्फ ओेकार सिंह ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया।
पहले हुआ था मेवात तबादला
शहर के आजाद नगर निवासी विनोद कुमार जांगड़ा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में बेलदार है। उन्होंने पिछले एक साल से आरटीआई लगाकर अनेक घोटालें उजागर किए हैं। जिसमें शहर की बिछाई गई पाइपलाइन, सीवरेज सफाई के नाम पर हो रही गड़बड़ी व फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये निकालने के मामले शामिल हैं। इसके बाद उनका तबादला पहले मेवात कर दिया गया था। लेकिन बाद में कर्मचारी यूनियन के दबाव में तबादला रद करना पड़ा। अब उनकी ड्यूटी नागपुर खंड के गांव नुरकीअहली में है।
अधिकारी कर रहे थे कच्चे कर्मचारियों को शोषण, मन दुखी हुआ तो आरटीआई लगाई
विनोद ने बताया कि उसने विभाग के अधिकारी कच्चे कर्मचारियों को शोषण कर रहे थे। उसके साथ आउटसोर्सिंग से लगे पंप ऑपरेटर को पहले लगाने के लिए रुपये लिए। इसके बाद 6 महीने बाद उसे हटाकर फिर से रुपये लेकर नए लड़के को रख लिया। इससे उसका मन दुखी हुआ तो उसने आरटीआई लगाकर मामला उजागर करना शुरू किया। जिसमें सामने आया कि अधिकारियों ने बड़े स्तर पर धांधली की।
बेलदार पर हमले की सूचना मिल गई है। बेलदार के बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्रा, प्रभारी, शहर थाना फतेहाबाद