फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   landed in Employee mainhol serious

मैनहोल में उतरा कर्मचारी गंभीर

Tue, 01 Oct 2013 12:57 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Tue, 01 Oct 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
landed in Employee mainhol serious
ढांड रोड पर सीवरेज की सफाई के लिए उतरे तीन मजदूरों में से एक सफाई कर्मी बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां अब तक होश नहीं आया है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलते ही मौके का मुआयना किया। ढांड रोड पर हुडा सेक्टर बीस की शुरुआत होते ही बंद सीवरेज को खोलने के लिए तीन सफाई कर्मी मैनहोल खोलकर उसमें उतरे ही थे कि सबसे आगे महादेव कॉलोनी निवासी अतुल बेहोश हो गया। उसके साथी प्रवीण कुमार एवं सतीश ने उसे संभाला। वे उसे लेकर तुरंत पिहोवा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां अतुल को गंभीर हालत में दाखिल किया गया है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी इलाज चल रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ढांड रोड पर सीवरेज के मैनहोल होल में गैस के चलते एक मजदूर बेहोश हुआ है। उन्होंने कहा कि मैनहोल को खोलने के बाद करीब एक घंटे तक इसे खुला छोड़ना होता है। लेकिन यहां शायद गैस का प्रभाव अधिक होने के कारण यह घटना हुई है। अब मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है हादसा
दो साल पहले करनाल रोड पर भी बंद पड़े सीवरेज को खोलने के लिए उतरे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बाद में उन्हें जेसीबी की सहायता से सीवरेज उखाड़ते हुए बाहर निकाला गया था। शहर में कई स्थानों पर सीवरेज बंद पड़े हैं। जिन्हें खोलने से जहां मजदूर डरते हैं, वहीं इनके बंद होने के कारण आसपास के लोगों को परेशानियां भी होती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed