Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   youth died in suspicious circumstances

Kurukshetra News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
youth died in suspicious circumstances
कुरुक्षेत्र। पिंकू (फाइल फोटो) - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। रतगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पिंकू (22) निवासी रतगल के रूप में हुई। मूल रूप से यूपी उन्नाव जिले के रायपुर का रहने वाला पिंकू पेंट-पॉलिश का काम करता था। आरोप है कि एक जनवरी को नीरज व सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिंकू पर तेजधार हथियार से हमला किया था। इन चोटों के कारण ही पिंकू की मौत हुई है। पिंकू को चाकू मारने के संबंध में थाना शहर थानेसर में नीरज, सूरज व अन्य के खिलाफ मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन

पिंकू के बड़े भाई ओमप्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह करीब 20 साल से कुरुक्षेत्र में रह रहे हैं। करीब पांच महीने पहले ही पिंकू की शादी हुई थी। एक जनवरी को उसके भाई पिंकू को सेक्टर आठ में शराब के ठेके पर काम करने वाले नीरज व सूरज ने बहाने से फोन कर बुलाया था। यहां पर नीरज, सूरज सहित कई लोगों ने मारपीट करते उसके भाई की पीठ में चाकू मार दिया था, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया था। उसके दोस्तों ने उसे सरकारी अस्पताल भर्ती कराया था। यहां छह दिन तक उसका उपचार चला, मगर बाद में उसे उन्होंने शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। कुछ दिन पहले ही उसके भाई पिंकू को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि वह अभी घर पर ही आराम कर रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे अचानक पिंकू दर्द से कराहने लगा। उसे उन्होंने तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया है कि एक जनवरी को नीरज व सूरज ने अपने साथियों के साथ उसके भाई पर हथियारों से जानलेवा हमला करके गहरी चोटें मारी थी। इस कारण उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह पैनल से कराया जाएगा पोस्टमार्टम
सेक्टर-सात पुलिस चौकी प्रभारी राम स्नेही ने बताया कि एक जनवरी को हुए झगड़े में पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी जमानत पर बाहर है। रविवार शाम को पिंकू की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। आज सोमवार को पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed