फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   youth died in accident to save animal

बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में गई युवक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
youth died in accident to save animal
शाहाबाद में बेसहारा गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह दो लोग लोग अपनी जान गवां चुके हैं। शनिवार रात कलसानी चौक के पास एक युवक की बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव कलसानी निवासी हरबंस सिंह ने कहा कि वह मोटरसाइकिल पर नौकर सुरजीत सिंह को बैठाकर घरेलू सामान लेने के लिए शाहाबाद के लिए चले थे। कलसानी चौक से पीछे बैंक के पास उनकी बाइक के आगे अचानक से बेसहारा गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए उसने मोटरसाइकिल की ब्रेक लगाई तो दोनो सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में सुरजीत सिंह को सिर में गहरी चोट आई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान सुरजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसी प्रकार कुछ दिन पहले एक कैंटर के आगे नीलगाय आ गई थी, जिसे बचाने के चक्कर में गांव कलसाना निवासी राजकुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान बलदेव राज चावला ने कहा कि बेसहारा पशुओं से शहरवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। कुछ नगरपालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, जो शहर में बेसहारा गोवंश को छोड़ने वालों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक शेड का निर्माण करवाकर इन बेसहारा गौवंश को इसमें रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed