{"_id":"652d9a8ba9b2e52ff804b2b4","slug":"youth-arrested-with-country-made-pistol-and-three-cartridges-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-6977-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: देसी पिस्टल और तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: देसी पिस्टल और तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा-रादौर रोड पर पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जांच करने पर पिस्टल की मैगजीन से तीन कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काशी निवासी हैबतपुर जिला करनाल के खिलाफ पहले की आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
थाना लाडवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम हिनौरी चौक पर गश्त कर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि रादौर रोड पर मोहन ढाबा के पास युवक अवैध असलहा के साथ किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व मैगजीन से तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी काशी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। उसका आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। आरोपी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया।