फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man hanged himself, girlfriend named

Kurukshetra News: युवक ने फंदा लगा दी जान, प्रेमिका नामजद

Sun, 18 Feb 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself, girlfriend named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में कथित प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त राजेश (24) निवासी कीर्ति नगर के रूप में हुई है। राजेश दिहाड़ी-मजदूरी करता था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में बुलबुल ने बताया कि साल 2021 में राजेश के साथ उसकी शादी हुई थी। उनके पास कोई संतान नहीं है। वह बुटीक पर काम करने के लिए मोहन नगर गई थी और उसका पति राजेश घर पर ही था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर लौटी तो दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो उसके पति राजेश ने पंखे की रॉड में लगी हुक से चुन्नी से फंदा लगाया था।
विज्ञापन

उसने अन्य परिजनों के साथ मिलकर राजेश को नीचे उतारा और पास के क्लीनिक ले गए। यहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। उसके पति राजेश के एक महिला के साथ करीब एक वर्ष से संबंध थे। उसका फोन सारा दिन व्यस्त रहता था। उसका पति राजेश उस महिला के कारण परेशान रहता था। उस महिला के कारण ही उसके पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed