फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   young man ended his life by hanging himself in an upper-story room in Kurukshetra

Kurukshetra: अंटेहडी में युवक ने चौबारे में फंदा लागा की जीवन लीला समाप्त, माता-पिता का था इकलौता बेटा

Sun, 05 Apr 2026 01:17 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 05 Apr 2026 01:17 PM IST
सार

मृतक अमनपाल के बचपन के दोस्त अभिषेक ने बताया कि वह सुबह अपने घर पर था। तभी पड़ोसी राजकुमार के घर से जोर-जोर से रोने की आवाज आई। वह तुरंत दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि अमनपाल चौबारे के कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।

विज्ञापन
young man ended his life by hanging himself in an upper-story room in Kurukshetra
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव अंटेहड़ी में एक 22 वर्षीय युवक ने घर के चौबारे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक अमनपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के समय घर पर उनकी दो बहनें मौजूद थी, जबकि माता-पिता खेत में चारा लेने गए हुए थे। परिवार और पड़ोसियों के मुताबिक अमनपाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अचानक उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सैंपल भी एकत्र किए गए हैं।

विज्ञापन


मृतक अमनपाल के बचपन के दोस्त अभिषेक ने बताया कि वह सुबह अपने घर पर था। तभी पड़ोसी राजकुमार के घर से जोर-जोर से रोने की आवाज आई। वह तुरंत दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि अमनपाल चौबारे के कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। अमनपाल की बहनें शिवानी और ऊमा वहीं खड़ी रो रही थी।
विज्ञापन


अभिषेक ने बहनों की मदद से युवक को फंदे से नीचे उतारा। उस समय अमनपाल के माता सुमन देवी और पिता राजकुमार खेत में घास लेने गए हुए थे। अभिषेक ने तुरंत फोन पर उन्हें सूचना दी, जिसके बाद वे घर लौट आए। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अमनपाल में कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहा था, लेकिन उसने अपनी परेशानी कभी बताई नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बाबैन पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने फिलहाल मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed