फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   You have to lose sleep for success, Kurukshetra

सफलता के लिए खोनी पड़ती है नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
You have to lose sleep for success, Kurukshetra
केयू में संबोधित करते मुख्य वक्ता देव शर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्टेनो को हमेशा दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। हमेशा ऑफिस के कार्यों की गोपनीयता बनाकर रखनी चाहिए। यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो नींद खोनी पड़ती है। ये बातें उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत स्टेनोग्राफर इंस्ट्रक्टर देव शर्मा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फैकल्टी लॉज में स्टेनो के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में बतौर मुख्य वक्ता कहीं।
उन्होंने कहा कि स्टेनो को अपना कार्य अभिमान के साथ नहीं बल्कि स्वाभिमान के साथ कार्य करना चाहिए। स्टेनो टाइपिंग की गति को बढ़ाने का अभ्यास करते रहना चाहिए, क्योंकि अभ्यास सेा ही व्यक्ति सीखता है और अपने कार्य में पारंगत होता है। किसी भी कार्य स्थल पर व्यक्ति अनुभव बोलता है। हमें अपना कार्य हमेशा लगन, मेहनत, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा व सजगता के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिक्टेशन को ध्यान से सुनने के बाद लिखें तथा उसके बाद उसे पढ़कर ही अपने अधिकारी के सामने पेश करें। किसी भी कार्य को करने के लिए जल्दबाजी न करें क्योंकि जल्दबाजी करने से गलती होने की आशंका बनी रहती है। कई बार कार्य बहुत अधिक होता है उस समय धैर्य के साथ काम करें। बारी-बारी से आवश्यकतानुसार जो फाइल जल्दी निपटानी हो उसे प्राथमिकता के आधार पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्यनिष्ठा, परिश्रम के साथ किए गए कार्य का रिवार्ड जरूर मिलता है। गलतियों का दायरा ऑफिस में खत्म होना चाहिए तथा गलती होने पर उसमें सुधार की आवश्यकता होती है। स्टेनो को निरीक्षण करना आना चाहिए तथा अपने अधिकारी को देखें कि वह क्या चाहता है, उसी परिस्थिति के अनुसार ही कार्य करें।

रिफ्रेशर कोर्स के नोडल ऑफिसर एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स का उद्देश्य विभिन्न विभागीय कार्यों में कर्मचारियों को सशक्त एवं सक्षम बनाना है। आयोजन में कोर्स कोऑर्डिनेटर उपाधीक्षक कृष्ण पांडे व सुनील कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed