फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   X-rays are not being done in LNJP, patients are being referred.

Kurukshetra News: एलएनजेपी में नहीं हो रहे एक्स-रे, मरीजों को किया जा रहा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
X-rays are not being done in LNJP, patients are being referred.
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बंद पड़ा एक्स- रे रुम। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों इलाज पर अव्यवस्था भारी पड़ रही है। पिछले तीन दिनों से एलएनजेपी अस्पताल में सीआर (कंप्यूटेड रेडियोग्राफी) एक्स-रे व्यवस्था ठप पड़ी है, वहीं पिहोवा में करीब एक महीने से अस्पताल के एक्स-रे कमरे पर ताला लटका हुआ है। पिहोवा अस्पताल से मरीजों को एक्स-रे के लिए एलएनजेपी तो यहां से उनको सेक्टर-चार के पॉली क्लीनिक रेफर किया जा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था में मरीजों को आने-जाने में वक्त लगने के साथ-साथ किराया भी खर्चना पड़ रहा है। दरअसल, एलएनजेपी में डिजिटल तरीके से कंप्यूटर के जरिए एक्स-रे किए जाते हैं। पिछले तीन दिन से कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है, जिस कारण मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं पिहोवा के सरकारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं है और एक्स-रे कमरे पर ताला लटका हुआ है। करीब एक महीने पहले यहां कर्मी को नियुक्त किया गया था, मगर उसका भी तबादला हो गया। हालांकि इससे पहले भी अस्पताल में मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी, क्योंकि यहां तैनात कर्मी को डेपुटेशन पर भेजा गया था।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में रोजाना एक्स-रे कराने के लिए 150-200 और पिहोवा में 30 से 50 मरीज पहुंचते हैं। पहले दिन सॉफ्टवेयर ठप होने पर मेडिकल कराने आए मरीजों को शाहाबाद सीएचसी रेफर किया था और अन्य मरीजों को पॉली क्लीनिक भेजा था। अब दो दिन से मरीजों को पॉली क्लीनिक भेजा रहा है। बुधवार को सॉफ्टवेयर की जांच करने के लिए टेक्नीशियन आया था, मगर सॉफ्टवेयर ठीक नहीं हो पाया। हालांकि विभाग जल्द ही समस्या से छुटकारा दिलाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन में नहीं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं कर रहा काम
दोनों अस्पताल में इंस्टॉल एक्स-रे मशीन में कोई खराबी नहीं है। एलएनजेपी में मशीन अपना कार्य कर रही है। पहले-दूसरे दिन स्टाफ को भी यही लगा था कि मशीन में कोई खराबी आ गई। इस कारण एक्स-रे नहीं हो पा रहे, मगर अस्पताल प्रबंधन के बुलावे मशीन के जांच करने आए टेक्नीशियन ने इस बात को साफ कर दिया था कि मशीन में कोई गड़बड़ नहीं है। लिहाजा कंप्यूटर की जांच करने आए टेक्नीशियन ने सॉफ्टवेयर में खराबी बताई थी, मगर उसे उस समय दुरुस्त नहीं किया जा सका था।


आज से शुरू हो जाएगी एक्स-रे सुविधा : डॉ. सुखबीर सिंह
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि एलएनजेपी में जल्द ही एक्स-रे सुविधा शुरू हो जाएगी। टेक्नीशियन मशीन और सॉफ्टवेयर की जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि वीरवार को सुविधा बहाल हो जाए। वहीं पिहोवा में भी एक्स-रे सुविधा को आरंभ किया जाएगा। कर्मी का डेपुटेशन में भेजा जाएगा ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed