{"_id":"689b9c02fb552e12c40909ef","slug":"worship-of-shri-ganesh-sankat-chaturthi-was-held-in-shri-markandeshwar-mahadev-temple-on-the-occasion-of-bhadrapad-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-140400-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भाद्रपद श्री गणेश संकट चतुर्थी का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भाद्रपद श्री गणेश संकट चतुर्थी का पूजन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भगवान शिव और माता पार्वती नंदन भगवान गणेश की अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान किया गया। शंखनाद के साथ भगवान श्री गणेश की आराधना की गई।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश की पूजा प्रथम देवता के रूप में होती है। यही कारण है कि किसी भी मांगलिक कार्य को प्रारंभ करने से भगवान श्री गणेश जी की वंदना की जाती है। श्री गणेश संकट चतुर्थी का दिन भगवान श्री गणेश की वंदना के लिए विशेष है। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता तथा सुखकर्ता माना गया है। उनकी शरण में आने के बाद जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। विधि-विधान से गणेश जी का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं व उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, आकाश पुरी, बिल्लू पुजारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।