फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Workers will be able to create 50 more active members at the booth for five days: Badauli

बूथ पर पांच दिन और 50 सक्रिय सदस्य बना सकेंगे कार्यकर्ता : बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Workers will be able to create 50 more active members at the booth for five days: Badauli
कुरुक्षेत्र। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अभी तक अपने बूथों पर अपने स्तर पर 50 सदस्य नहीं बना सके हैं, उन्हें पांच दिन का और समय दिया गया है। इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों से इस संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी साथ ही सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बताया कि वीरवार शाम तक भाजपा के सदस्यों की संख्या 28 लाख 21 हजार 128 तक पहुंच गई थी और सदस्य बनने की प्रक्रिया लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ता 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने में जुटें हैं और पार्टी जल्दी ही इस जादुई आंकड़े को पार कर लेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को और गति देने तथा हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए हर मंडल में 20 से 25 वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए जिलाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए तथा साथ ही हर बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कहा है। सक्रिय सदस्य वे ही कार्यकर्ता बनेंगे, जिन्होंने 50 सदस्य जोड़ने का काम किया हो।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिसंबर शाम तक अपने अपने जिलों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। कुरुक्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि अभी 13 हजार सक्रिय सदस्य हैं। 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में हर बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक लोगों को पार्टी से नहीं जोड़ा है वे भी 10 दिसंबर तक अपने लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed