Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women's team wins silver medal in track cycling

Kurukshetra News: ट्रैक साइक्लिंग में महिला टीम ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Women's team wins silver medal in track cycling
कुरुक्षेत्र। रांची में आयोजित राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला टीम ने 4000 मीटर टीम परश्यूट मुकाबले में रजत पदक जीता। टीम में मीनाक्षी, भूमिका, पारुल और वैष्णवी शामिल रहीं। चारों खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और गति के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

भारतीय साइक्लिंग महासंघ और झारखंड साइक्लिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 35 साइक्लिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को पदक दिलाया। हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने कहा कि प्रदेश के साइक्लिस्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी इस वर्ष एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खिलाड़ियों के साथ प्रबंधक गौरव वर्मा और आशु तथा प्रशिक्षक सोमवीर सिंह, निर्मल और अनिल कुमार मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed