फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women should apply for the award up to 10

Kurukshetra News: पुरस्कार के लिए महिलाएं 10 तक करें आवेदन

Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Women should apply for the award up to 10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने की इच्छुक महिलाएं 10 दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में और 15 दिसंबर तक निदेशालय महिला एवं बाल विभाग के पास आवेदन कर सकती हैं। ये जानकारी जिला उपायुक्त विश्राम कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड के तौर पर पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस अवार्ड के लिए नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में होना चाहिए और महिलाओं के लिए काम किया हो। प्रासंगिक क्षेत्र में नामांकित महिला की उपलब्धि स्पष्ट और अच्छी तरह से प्रलेखित होनी चाहिए। आवेदक महिला नामांकन की तिथि को जीवित होना चाहिए। नामांकित महिला की उपलब्धि को सत्यापित किया जाना वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन के अधीन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो काफी संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों के बाद जीवन की मुख्यधारा में आई है। चयन के लिए एकमात्र मापदंड प्रदर्शन और महिलाओं के लिए उनका समर्पण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed