फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women doing excellent work will be rewarded

Kurukshetra News: उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं को किया जाएगा पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Women doing excellent work will be rewarded
कुरुक्षेत्र। आगामी आठ मार्च को महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाना है। जिन महिलाओं ने समाज सेवा, शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहायता, स्वयं सहायिका समूह या अन्य कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है उनको विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवाॅर्ड के लिए एक लाख 50 हजार रुपए, कल्पना चावला शौर्य अवाॅर्ड के लिए एक लाख रुपए, भीन शन्नो देवी पंचायती राज अवाॅर्ड के लिए एक लाख रुपए, लाइफ टाइम अचीव अवाॅर्ड के लिए 51 हजार रुपए, सोशल वर्कर अवाॅर्ड के लिए 21 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्र महिलाएं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं तथा इसके लिए अपने पूर्ण दस्तावेजों के साथ दो दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed