फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman who escaped from custody was caught in disguise

Kurukshetra News: हिरासत से फरार महिला को भेष बदल के पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Woman who escaped from custody was caught in disguise
कुरुक्षेत्र। पुलिस की हिरासत से फरार हुई आरोपी महिला को पकड़ने के लिए पुलिस को साधु का भेष बनाकर गंगा जी के घाट पर साधुओं के बीच रहना पड़ा। महिला के ठिकाने की भनक लगने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी, मगर आरोपी तलाश करना आसान नहीं थी। पुलिस सीधे तौर पर किसी से पूछताछ भी नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

गत माह 12 सितंबर को पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद ज्ञाना देवी निवासी फकीराबाद जिला बदायूं यूपी ट्रेन के जरिए बरेली पहुंच गई थी। यहां करीब एक सप्ताह तक रुकने के बाद अपने गृह जिले बदायूं के कछला पहुंची और यहां गंगाजी घाट पर साधुओं के बीच रहने लगी। यहां से उसे श्रद्धालुओं से खाद्य सामग्री मिलती थी, जिससे उसका गुजारा चल रहा था। यहां छुपे रहने के दौरान आरोपी ने अपने पति के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की टीम आरोपी महिला के अपने पति के साथ किसी भी तरह से संपर्क करने की ताक में थी। आरोपी के हिरातस से फरार होने के बाद टीम महिला के निवास पर भी गई थी, मगर यहां से पुलिस के साथ कोई खास सुराग नहीं लगा। तब पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसके पति और उसके मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू कर दिया क्योंकि महिला के पास मोबाइल नहीं था और पुलिस भी जानती थी कि महिला कभी न कभी अपने पति से मदद के लिए कॉल जरूर करेगी। पुलिस की यह योजना कामयाब भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहले ही उसके पति की लोकेशन लगातार ट्रैक करती रही। महिला का पति उससे मिलने के लिए कई बार कछला भी गया था। यहां से पुलिस को शक हो गया कि आरोपी महिला जरूर यहां छुप कर बैठी है, मगर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की मुश्किल आसान नहीं थी, क्योंकि पुलिस के आने की जरा-सी भनक उनकी योजना को बर्बाद कर देती। इसलिए पुलिस की एक टीम ने साधुओं का भेष घाट पर महिला की तलाश जारी रखी।


साधुओं को बांटते थे फल
एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी महिला को पकड़ने के लिए उनकी टीम साधुओं के बीच रहती थी। अगर पुलिस सीधे तौर पर किसी से महिला के बारे में पूछताछ करती तो आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग सकती थी। इसलिए पुलिस टीम साधु के भेष उनके बीच में रहती थी। साथ ही उनको फल और अन्य सामग्री वितरित करती थी। इसी दौरान टीम ने आरोपी महिला को गंगा जी कछला घाट से महिला पुलिस की सहायता से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed