{"_id":"645954827401c0cc44071697","slug":"woman-dies-after-swallowing-poisonous-substance-kurukshetra-news-c-18-1-115612-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जहरीला पदार्थ निगलने से 55 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जहरीला पदार्थ निगलने से 55 वर्षीय महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। गांव टकोरन में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। महिला की शिनाख्त 55 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई। महिला के परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
टकोरन निवासी मान सिंह ने बताया कि उसकी मां निर्मला देवी पिछले छह माह से मानसिक रूप से परेशान थी। विगत दिनों वह अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। घर पर उसकी मां अकेली ही थी। शाम को वह लोग घर लौटे तो उसकी मां बेहोश पड़ी थी वह तुरंत उसे पिहोवा के निजी अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मां ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उपचार के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। थाना सदर प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से महिला के जहरीला पदार्थ निगलने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के बेटे मान सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली है।