फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman arrested with ganja

Kurukshetra News: गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested with ganja
पिपली। पुलिस टीम ने गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल और 402 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी नीलोखेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपली से एक महिला गांजा लेकर नीलोखेड़ी जाएगी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पिपली चौक के पास निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद महिला वहां पहुंच गई। शक के आधार पर जब महिला की तलाशी ली गई तो महिला के पास से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
विज्ञापन



चोरी की बाइक के साथ युवक काबू
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने चोरी की बाइक के साथ फतेहपुर कैथल निवासी मनेंद्र पुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में श्रवण कुमार निवासी दयानंद काॅलोनी ने बताया कि उसकी सेक्टर-17 में सोफा रिपेयर की दुकान है। उसने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी की थी। शाम को जब वह घर जाने के लिए दुकान से बाहर आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। जिसकी शिकायत थाना कृष्णा गेट में दी गई। 31 जनवरी को पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी मनेंद्र पुरी निवावी फतेहपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन







अवैध रूप से शराब रखने के मामले में दो आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में रोहित निवासी अमरगढ़ मझाडा हाल निवासी काॅमरेड काॅलोनी कुरुक्षेत्र व थाना कृष्णा गेट की टीम ने नीरज निवासी कीर्तिनगर थानेसर को काबू कर किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 जनवरी को अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम गश्त के चलते सेक्टर-आठ के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मस्जिद वाली गली पिपली पेट्रोल पंप के पास से रोहित को शराब के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कृष्णा गेट के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, नैब सिंह व होमगार्ड परविन्द्र की टीम ने सूचना के आधार पर टैक्सी स्टैंड के नजदीक पुराना बस अड्डा थानेसर के पास से नीरज निवासी कीर्तिनगर थानेसर को शराब के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed