फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   wine, truck, found, wine box, police, arrest, kurukshetra

शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 935 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद

Tue, 28 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 28 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

हिमाचल से बिहार सप्लाई की जा रही शराब की 11 हजार 920 बोतलों से भरे ट्रक को शाहाबाद पुलिस ने जीटी रोड स्थित एक ढाबे के निकट से काबू किया। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में दो लोगों को भी हिरासत में लिया है, जबकि चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजद हुए चार आरोपियों में दो शाहाबाद, एक अमृतसर (पंजाब) और एक बिहार वासी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इसी अभियान के मद्देनजर रविवार देर रात पुलिस ने शाहाबाद पुलिस ने नटराज ढाबे के पास से अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक में कुल 935 पेटियां अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर कुल चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गत दिनों पुलिस ने जी.टी. रोड से एक और शराब से भरा ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। यह भी बताया गया है कि कुरुक्षेत्र में पुलिस विभाग ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। इसी कड़ी में गत कुछ दिनों में अवैध शराब विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा छापेमारी कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी कड़ी में रविवार रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर नटराज ढाबा के निकट से एक ट्रक की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई हैं। पुलिस ने ट्रक में सवार दौलतपुर (बिहार)  वासी मनोज कुमार और शाहाबाद वासी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मनोज, भगवान व बलदेव वासी अमृतसर पंजाब व पवनदीप वासी शाहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed