फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will strengthen the structure of the organization: Udaybhan, Kurukshetra

संगठन का ढांचा मजबूत करेंगे : उदयभान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Will strengthen the structure of the organization: Udaybhan, Kurukshetra
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। ? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ पिपली पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह व मनदीप चट्ठा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही पार्टी का संगठन बनाया जाएगा। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन का मजबूत ढांचा खड़ा किया जाएगा। वे कांग्रेस के सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगे। अध्यक्ष ने दावा किया कि आने वाले विस चुनाव में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत प्राप्त करेगी और लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगी। भाजपा सिंगल डिजिट तक सिमट कर रह जाएगी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चल रही है, जिसका नजारा आज जीटी रोड पर देखने को मिला है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बहुत अधिक उत्साह है। जिस जोश और उत्साह के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रधान का स्वागत किया उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कांग्रेस की आंधी शीघ्र ही तूफान में तब्दील हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार का एक भी फैसला जनहित में नहीं है। आज कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एक हो चुके हैं और जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। प्रदेश कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने का निर्णय सभी को मंजूर है। शाहाबाद में जीटी रोड पर कांग्रेस नेता प्रेम हिंगाखेड़ी ने काफिले का अभिनंदन किया। काफिले में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, रादौर विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक इंदूराज नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed