फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will be fined up to 25 thousand rupees shopper, Kurukshetra

दुकानदार पर होगा 25 हजार रुपए तक का जुर्माना

Wed, 09 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 09 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will be fined up to 25 thousand rupees shopper, Kurukshetra
दुकानदार पर होगा 25 हजार रुपए तक का जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए अब और सख्ती बढ़ा दी गई है। 25 हजार रुपये जुर्माने के अलावा अब तीन माह की सजा तक की बात की जा रही है। इसके अलावा पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों की सूचना देने वालों को भी एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
शहर को पॉलिथीन मुक्त कराने की कवायद में विधायक सुभाष सुधा ने एक और कड़ी जोड़ दी है। विधायक ने कहा है कि 15 नवंबर के बाद पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम विधायक की ओर से ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत कुरुक्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों पर वेट के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना 500 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का होगा। विधायक ने बताया कि इस जुर्माने के अलावा दोषी दुकानदार को तीन माह की सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन


अधिकारियों की ली बैठक
विधायक सुधा ने मंगलवार को अपने निवास पर नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों को भी बुलाया गया था। बैठक में सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए जिला प्रशासन को विशेष  चैकिंग करने के आदेश पहले से ही जारी किए गए है। इन आदेशों के बाद नगर  परिषद के अधिकारियों ने चैकिंग अभियान की शुरुआत कर दी है। पहले दिन 70  दुकानों पर छापे मार कर 85 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद किया है।   यह चैकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।    नगर परिषद के  अधिकारियों की क्षेत्र अनुसार ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। जिसमें एमई राकेश  कुमार मग्गु व जेई विजय धीमान को मोहन नगर, लायलपुर बस्ती का जिम्मा सौंपा  है। इसके अलावा एमई ईश्वर वर्मा व जेई जगदीश अरोड़ा को सेक्टर 2, 4, 5, 7,  13, सीएसआई रुप रविन्द्र बिश्रोई व जेई वरुण शर्मा को मैन बाजार व सब्जी  मंडी, एसआई कर्मचंद व जेई मंगु को रेलवे रोड़, गुरुद्वार रोड व यूनिवर्सिटी  रोड़, एओ मनोज कुमार व जेई अमित कुमार को नई अनाज मंडी तथा एक्सईन माम चंद  व क्लर्क बलवान को झांसा रोड़ की जिम्मेवारी सौंपी है।    विधायक  ने कहा कि यह अधिकारी पॉलीथिन के साथ-साथ सफाई, बिजली, लाईट, पानी आदि से  सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर भी निगरानी रखेंगे।  इस मौके पर एसडीएम नरेन्द्र पाल  मलिक, नगर परिषद के वाईस चेयरमैन सुरेन्द्र छिंदा, पीओ भूषण पाल, सीएसआई  रुप रुपिन्द्र बिश्रोई, एसआई कर्मचंद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा  नगर पार्षद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 दिसम्बर तक शहर को बनाना है खुले में शौचमुक्त
विधायक  ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह 6 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र शहर  को खुले में शौचमुक्त बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी  नगर पार्षदों की टीम, अधिकारियों और कर्मचारी आपसी तालमेल के साथ इस लक्ष्य  का पूरा करने का प्रयास करेंगे।


शहर में रखे जाएंगे 1500 डस्टबीन
विधायक  ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती से पहले शहर में 1500 डस्टबीन रखवाएं  जाएंगे। सभी डस्टबीन अच्छी गुणवता के होंगे। उन्होंने सभी पार्षदों से  वार्ड अनुसार डस्टबीन का ब्यौरा मांगा और कहा कि वार्ड अनुसार डस्टबीन  रखवाएं जाएंगे। इस बैठक में सभी पार्षदों ने शहर में चल रही सफाई व्यवस्था  की पुरजोर प्रंशसा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed