Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold winds are blowing in Haryana at a speed of 8 kilometers per hour

हरियाणा: 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं, 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा अधिकतम तापमान

Tue, 24 Nov 2026 09:36 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 24 Nov 2026 09:36 AM IST
सार

कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर सीबी सिंह का कहना है कि बढ़ रही सर्दी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। बढ़ती सर्दी के बीच गेहूं का जमाव अधिक होगा।

विज्ञापन
Cold winds are blowing in Haryana at a speed of 8 kilometers per hour
ठंड ने पकड़ी रफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से हरियाणा में अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। महेंद्रगढ़ में 9 और करनाल में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली का प्रभाव नहीं है। ऐसे में 24 नवंबर से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार और बुधवार से कुछ स्थानों पर रात का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक रहेगा। इस दौरान कोहरा छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में रात का तापमान 8 से 11 डिग्री और दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी
कुरुक्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ रही है। 8 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से सर्द हवाएं ठंड को और बढ़ा रही है। हालांकि पिछले तीन दिन से सुबह के समय धुंध से कुछ राहत मिली है लेकिन ठंड अपना पूरा असर दिख रही है। सुबह शाम के समय ठंड का पूरा अहसास हो रहा है तो इसका असर दिन में भी दिखाई देता है।


तापमान लगातार घट रहा है। अधिक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर सीबी सिंह का कहना है कि बढ़ रही सर्दी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। बढ़ती सर्दी के बीच गेहूं का जमाव अधिक होगा तो वही यह मौसम सब्जियों की फसल के पूरी तरह से अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed