फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When the police post was surrounded, action was taken against the home guard.

Kurukshetra News: पुलिस चौकी का किया घेराव तो होमगार्ड पर हुई कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
When the police post was surrounded, action was taken against the home guard.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सिख समुदाय ने होमगार्ड के जवान पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुभाष मंडी पुलिस चौकी का घेराव किया। बच्चे, महिला समेत 300 से ज्यादा लोग गुरुद्वारा पातशाही छठी से रोष मार्च निकालते हुए पुलिस चौकी पहुंचे।

समुदाय के लोग चौकी के दोनों ओर रास्ता बंद कर बैठ गए। कई जत्थेबंदियां उनकी अगुवाई कर रही थी। होमगार्ड पर मामला दर्ज करने की मांग पूरी होने के बाद शाम पौने चार बजे सिख समुदाय लौट गया। घेराव के दौरान सिख संगत ने सतनाम वाहेगुरु का जाप किया। विदित हो कि 27 सितंबर की शाम को विश्वकर्मा चौक पर साइकिल सवार दीप सिंह ने होमगार्ड सतपाल पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कारागार भेज दिया था। वहीं सिख समुदाय ने होमगार्ड पर दीप सिंह के साथ मारपीट कर पगड़ी नीचे फेंकने का आरोप लगाया था। साथ ही होमगार्ड पर दीप सिंह के केश पकड़ने का आरोप भी लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष अपना-अपना विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने सोमवार को पुलिस चौकी का घेराव किया। इससे पहले सिख समाज के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद मुख्यालय की अगुवाई में चौकी पुलिस, थाना कृष्णा गेट सहित पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने अंदर से चौकी का गेट बंद कर रखा था।


संगत के चौकी के बाहर पहुंचने पर डीएसपी ने समझाने का प्रयास किया, मगर समुदाय अपनी मांग पर अड़ा रहा। दोपहर 12:22 बजे पुलिस और समुदाय के पांच सदस्यीय कमेटी के बीच पहली वार्ता हुई। इसमें पुलिस ने आरोपी दीप सिंह के जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, मगर कमेटी ने जेल से उसके बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। इस पर पुलिस ने जेल जाकर बयान दर्ज करने को नियम विरुद्ध करार दिया। 35 मिनट बाद दोनों पक्ष के बीच दोबारा वार्ता हुई। इसमें पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, मगर कमेटी ने कार्रवाई के बाद धरना उठाने की मांग रखी।

पौने चार बजे होमगार्ड के खिलाफ डीडीआर दर्ज होने के बाद समुदाय ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान चौकी के बाहर ही संगत ने लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed