फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ...when Mahabharata's Draupadi Roopa Ganguly kept crying for eight hours

Kurukshetra News: ...जब आठ घंटे तक रोती रहीं महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
...when Mahabharata's Draupadi Roopa Ganguly kept crying for eight hours
कुरुक्षेत्र। दर्शकों से बातचीत करते हुए अ​भिनेत्री रूपा गांगूली। संवाद
कुरुक्षेत्र। द्रौपदी चीरहरण के दृश्य फिल्माने के दौरान अभिनेत्री रूपा गांगुली आठ घंटे तक रोती रहीं। आज भी उस दृश्य के बारे में सोचकर उनकी आंखें भर आती है। क्योंकि इस दृश्य को फिल्माने में आठ घंटे का लंबा समय लगा, जिसके दौरान वह फूट-फूटकर रोई थीं। शूटिंग के बाद भी वह कई दिन तक सन्न रही, उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि उन्हें वास्तव में निर्वस्त्र किया जा रहा हो। वह द्रौपदी के दर्द में पूरी तरह समाहित हो गई थी, जिससे वे आज तक भी बाहर नहीं निकल पाई है।
विज्ञापन

ये कहना है बीआर चोपडा़ ही धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का अभिनय करने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली का, जिन्होंने अपने अभिनय से द्रौपदी चीरहरण को जीवंत किया था। उन्होंने बताया कि द्रौपदी के चीर हरण का सीन इतना दर्दनाक था कि उसे करते वक्त वह बहुत रोने लगी थीं। चीरहरण वाले सीन को शूट करते वक्त एक समय ऐसा आया जब फूट-फूटकर रोई, मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि उन्हें चुप कैसे कराए।
विज्ञापन

अभिनेत्री गांगुली ने बताया कि चीरहरण दृश्य फिल्माने के लिए कोई भी इतनी लंबी साड़ी नहीं धारण की थीं जो बहुत लंबी हो। उन्होंने सामान्य साड़ी पहनी थी, जिसके खुलने के बाद वह फिर बांध कर आती थी। महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने द्रौपदी कूप का अवलोकन किया और जाना महाभारत के युद्ध के पश्चात द्रौपदी ने इसी कूप में केश धोए थे तो उन्होंने भी महाभारत की द्रौपदी की भांति शपथ ग्रहण की कि वह दोबारा कुरुक्षेत्र आएंगी और ब्रह्मसरोवर से जल लेकर द्रौपदी कूप में केश धोएंगी और आरती में भाग लेकर द्रौपदी की भांति खुद को पवित्र करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रूपा गांगुली ने दर्शकों को बताया केश काटने का दर्दनाक रहस्य
सांसद रह चुकी अभिनेत्री रूपा गांगुली ने बताया कि वह जब भाजपा महिला माेर्चा की अध्यक्षता कर रही थीं, तो उनकी एक कार्यकर्ता के साथ दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसकी सुरक्षा के लिए वह खुद ड्राइव कर उसे अस्पताल लेकर जा रही थीं, जिस दौरान उन पर कुछ गुंडों द्वारा हमला किया गया। उनको गाड़ी से उतार नीचे पटक दिया और इतना मारा गया कि आज भी उनके शरीर के कई भाग सुन्न है और आंखों का भी कुछ हिस्सा उस घटना के दौरान वे खो चुकी हैं। दर्दनाक घटना से सिर में चोट लगने के कारण कई ब्रेन हेमेटोमा (रक्त के थक्के जमना) हो गए थे, जिस कारण सिर पर कंगी लगाने पर बहुत दर्द होता था और लंबे बाल बहुत उलझते थे। उसके बाद से वह खुद ही अपने केश काट लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed