फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   wheat, purchase, crop market, preparation, kurukshetra

गेहूं खरीद शुरू होने में तीन दिन शेष, तैयारियां अधूरी

Wed, 29 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 29 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
wheat, purchase, crop market, preparation, kurukshetra
preparation in crop market - फोटो : अमर उजाला

गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है और जिले में कहीं-कहीं मंडियों में गेहूं पहुंचनी भी शुरू हो गई है। एक अप्रैल से प्रदेश भर की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद भी शुरू होगी, लेकिन अनाज मंडियों में किसानों को इस बार भी कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिसकी संभावना इसी से ही लगाई जा सकती है कि गेहूं खरीद तीन दिन शेष बचने के बावजूद तैयारियां पूरी तरह से मुकमल नहीं हो पाई है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी सभी तैयारियां पूरी होने के दावे कर रहे है, लेकिन अभी भी जहां शेडों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है तो वहीं सफाई भी दुरुस्त नहीं है।

विज्ञापन


यहां तक कि आढ़तियों को भी अभी तक गेहूं खरीद सीजन को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आढ़तियों की बैठक तक लेनी मुनासिब नहीं समझी गई है। जिसके चलते कौन- कौन एजेंसी गेहूं खरीद व उठान करेगी, यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है। यहां तक कि अभी तक किसी भी अधिकारी ने शहर की मुख्य मंडी तक का मुआयना करना तक भी उचित नहीं समझा है। उधर अधिकारियों की मानें तो इस बार गेहूं उठान में कोई समस्या नहीं आएगी। टेंडर जारी करते समय जहां संबंधित फर्मों को कड़े निर्देश दे दिए वहीं इस बार उठान में कमीशन लिए जाने का मामला सामने आया तो टेंडर रद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


अभी तक नहीं है कोई जानकारी : बंसल
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल का कहना है कि गेहूं सीजन भले ही अगले तीन दिनों में शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक आढ़तियों को सीजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई जानकारी तक नहीं दी गई है जबकि कई प्रकार की समस्याएं अभी भी मंडी में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारदाने के 1 करोड़ 9 लाख बैग की खेप पहुंची
जिले भर में इस बार अनाज मंडियों में बारदाने की कमी नहीं आएगी। इसके लिए अभी से ही 1 करोड़ 9 लाख 12 हजार 500 बैग की खेप पहुंच चुकी है। हालांकि जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से गेहूं आवक की संभावित मात्रा को देख 1 करोड़ 11 लाख 40 हजार बैग की मांग की गई थी। अधिकारियों की मानें तो 20 अप्रैल के बाद बाकी बारदाना भी पहुंच जाएगा।

इस बार बंपर आवक की उम्मीद
इस बार मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल रहा है, जिसके चलते मंडियों में गेहूं की बंपर आवक होने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी तक खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा जिले भर में 5 लाख 6 हजार 456 मीट्रिक टन गेहूं आवक की संभावना जताई गई है जबकि माना जा रहा है कि यह आंकड़ा साढ़े पांच लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा। कृषि विभाग के निदेशक डॉ. कर्मचंद की मानें तो इस बार गेहूं की फसल अच्छी तरह से पकी है और मौसम अनुकूल रहने केे चलते पैदावार अधिक होने की उम्मीद है।

22 खरीद केंद्रों पर खरीदी जाएगी गेहूं
जिले भर में जिला मुख्यालय व खंड मुख्यालयों पर स्थित बड़ी मंडियों सहित 22 खरीद केंद्र बनाए गए है, जहां विभिन्न एजेंसियां गेहूं की खरीदारी करेंगी। इनमें कुरुक्षेत्र, अमीन, अजराना कलां, बाबैन, बारना, बोधनी, भौर सैयंदा, चढूनी जाटान, गुमथला गढूृ, इस्माइलाबाद, झांसा, किरमिच, कराह साहिब, लाडवा, मलिक पुर, नलवी, नीमवाला, पिपली, पिहोवा, शाहाबाद, ठोल व थाना

इस बार मिलेगा 1625 रुपये का भाव
किसानों को इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा सौ रुपये अधिक गेहूं का भाव मिलेगा। इस बार 1625 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का रेट तय किया गया है। पिछले वर्ष यह रेट 1525 रुपये था।


नहीं आने दी जाएगी किसानों को कोई समस्या : वीरेंद्र सिंह
डीएफएसी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार जिले भर की अनाज मंडियों में किसानों को गेहूं सीजन के दौरान कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अधिकारिक स्तर पर बैठक कर जहां विशेष रणनीति बनाई गई है वहीं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंडियों का निरीक्षण भी किया जाएगा। गेहूं उठान में कमीशन का कोई मामला सामने आया तो आरोपी फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, यहां तक टेंडर भी रद् किया जा सकता है। गेेहू सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारदाने की भी कोई कमी नहीं रहेगी। डिमांड के अनुसार बारदाना पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed