फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheat arrivals begin in the market, but procurement doesn't begin on the first day.Wheat arrivals begin in the market, but procurement doesn't begin on the first day.

Kurukshetra News: मंडी में गेहूं की आवक शुरू, पहले दिन शुरू नहीं हुआ खरीद का कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals begin in the market, but procurement doesn't begin on the first day.Wheat arrivals begin in the market, but procurement doesn't begin on the first day.
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई गेहूं की फसल के साथ किसान व आढ़ती।
इस्माईलाबाद। शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। 1 अप्रैल को गेहूं की पहली खेप फार्म बाबा शंकर औलिया गिर पर पहुंची लेकिन पहले दिन खरीद का कार्य शुरू न होने से गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। किसान सुरजीत राणा जलबेहड़ा करीब 300 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे। किसान ने बताया कि गेहूं की फसल पक कर तैयार है। खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल को ज्यादा दिन तक खेत में खड़ा नहीं रख सकते। सरकार ने भी 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का एलान किया हुआ है। अनाज मंडी गेट पर गेट पास तो जारी कर दिया गया लेकिन गेहूं की खरीद का कार्य शुरू न होने पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन गेट पास कटे, नहीं हो पाई खरीद

मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार 1 अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नियमों के अनुसार ट्रैक्टर की नंबर सहित फोटो लेकर व बायोमीट्रिक के बाद गेट पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाम तक तीन गेट पास जारी किए गए हैं और करीब 210 क्विंटल गेहूं की आवक मंडी में हुई है लेकिन जो गेहूं मंडी में बिकवाली के लिए आ रही है, वह सरकारी मापदंडों के अनुसार सही नहीं है। गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।

इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई गेहूं की फसल के साथ किसान व आढ़ती।

इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई गेहूं की फसल के साथ किसान व आढ़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed