फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather will deteriorate again, chances of rain on Saturday

Kurukshetra News: मौसम का फिर बिगड़ेगा मिजाज, शनिवार को बारिश होने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Weather will deteriorate again, chances of rain on Saturday
कुरुक्षेत्र। मौसम का मिजाज अब फिर से बिगड़ेगा, जिसके चलते गेहूं की फसल की कटाई में बाधा आने की संभावना बनी हुई है। शनिवार और रविवार को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। जिले भर में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते जहां लोगों को परेशानी होगी तो वहीं किसानों को भी दिक्कतों का सामना करने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से 13 अप्रैल रात्रि से 15 अप्रैल तक सक्रिय होगा, जिसके चलते बारिश होने के आसार बने हुए है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर सूचना भी जारी की गई है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से नमी के चलते जिले भर की अनाज मंडियों में फसलें नहीं पहुंची थी, जबकि अब अनाज मंडियों में फसलों की आवक तेज होने लगी है, ऐसे में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने से गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन




मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डॉ. सीबी सिंह
कृषि विशेषज्ञ डाॅ. सीबी सिंह ने बताया है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम 15 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी हुई है, जिसमें बीच-बीच में आंशिक बादल और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 अप्रैल रात्रि से 15 अप्रैल के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश संभावित है। इसलिए किसानों को फसल की कटाई और फसल की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed