फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather, rain, farmer, crop destroy

शाहाबाद में मूसलाधार बरसात के साथ ओलावृष्टि, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Weather, rain, farmer, crop destroy
शाहाबाद में आंधड़ के कारण गिरी दीवार व वृक्ष। - फोटो : Kurukshetra
शुक्रवार सायं 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधड़ शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में मूसलाधार बरसात के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। शाहाबाद के लोगों की बात करें तो उनके मुताबिक आसमान से पहली बार इस तरह से इस मौसम में ओले बरसे हैं। ओले इतनी तादाद में गिरे कि पूरी धरती ओलों की सफेद चादर में समा गई। तेज आंधड़ के कारण बाजारों में लगे फ्लैक्स बोर्ड नीचे आ गिरे। मौहल्ला सैदां में होटल पंजाबी फूड का भारी भरकम बोर्ड भी उड़कर साथ लगते मकान की पानी की टैंकी पर जा गिरा, जिससे पानी की टंकी फट गई लेकिन सौभाग्यवश जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इसी तरह माजरी मौहल्ला पन्नालाल धर्मशाला के पास एक दीवार और एक वृक्ष गली में खड़ी कार पर जा गिरे। घटना के समय कार व गली में कोई मौजूद नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। इस बरसात का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह से पक चुकी है और मंडी में आने को तैयार है। हालांकि कई किसान फसल को बनाए गए खरीद केंद्रों में ले भी आए थे। इस बरसात व ओलावृष्टि से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन आने वाले दिनों में किया जा सकता है। वहीं पिहोवा क्षेत्र भी शाम के समय हलकी बूंदाबादी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed