{"_id":"6ae650121e26c0946003bebc","slug":"message-of-honesty-and-transparency-conveyed-through-a-street-play-at-brahma-sarovar-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163548-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के एचवीडीसी टर्मिनल सब-स्टेशन ने शनिवार को ब्रह्मसरोवर परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। फेथ इन थिएटर सोसाइटी के कलाकारों ने लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। इस वर्ष 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा रखी गई है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि किसी भी संस्था, समाज और राष्ट्र की तरक्की का आधार ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शी कार्यप्रणाली है। उन्होंने प्रभावशाली अभिनय से भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों को उजागर किया। कलाकारों ने लोगों से दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। जवाबदेही और निष्पक्षता को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए जरूरी बताया गया।
अधिकारियों ने सत्यनिष्ठा पर दिया जोर
कार्यक्रम में पावरग्रिड एचवीडीसी टर्मिनल सब-स्टेशन, कुरुक्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता संगठन की विश्वसनीयता व सफलता के मूल आधार हैं। प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में ईमानदारी का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्रबंधक सुबोध कुमार ने किया। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक मुनीष गंडोत्रा और उप महाप्रबंधक दुर्गावती मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।