Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Robust security arrangements in place; Additional Director General of Police (Law and Order) takes stock.

Kurukshetra News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Robust security arrangements in place; Additional Director General of Police (Law and Order) takes stock.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न जिलों से आये व जिला पुलिस के करीब चार हजार महिला एवं पुलिस जवानों को दिन-रात शिफ्टों में तैनात किया गया है। सुरक्षा ड्यूटियों को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर संजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी आगमन के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर संजय कुमार, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सहित विभिन्न जिलों से आए हुए एसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम हॉल, केयूके इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, गुरुकुल कुरुक्षेत्र व भद्रकाली मंदिर के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और सभी तैयारी पूरी करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन




आयोजन स्थलों व आसपास पुलिस की नजर

पुलिस द्वारा सीसीटीवी की मदद से आयोजन स्थल एरिया लगातार निगरानी की जा रही है। आयोजन स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में लगे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे आयोजन स्थल एरिया में शरारती तत्वों व आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आमजन की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस व कमांडो दस्ते द्वारा शहर में सर्च अभियान चलाया जाता रहा। आयोजन स्थलों के सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, इसके साथ ही वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed