तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा, झुलसाने लगी लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्र में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शुक्रवार को पारा चढ़कर 42 डिग्री से पार पहुंच गया और दिन भर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू भी चली। जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त सा होने लगा। शहर में भीषण गर्मी होने के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। इससे बाजारों में भी रौनक गायब रही। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी से लोग जहां लोग बेहद परेशान होने लगे है वहीं बिजली के कटों के चलते भी लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी बढ़ने के कारण ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में 3 गुना वृद्धि हुई है।
इसके साथ ही सड़कों के किनारे रखे हुए छातों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। मुख्य बाजार के कई दुकानदारों का कहना है कि गर्मी व लू की वजह से बाजार में लोग खरीददारी के लिए कम आने लगे है। सुबह व सायं को ही लोग कुछ खरीददारी को तव्वजो देने लगे है जबकि दोपहर के समय बाजार सुनसान होने लगे है।
गर्मी से बाजार होने लगे सुनसान : देवीचंद बंसल
स्टील एसोसिएसन के प्रधान देवीचंद का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण बाजार अब सुनसान से हो गए है। लोग अपने घरों में ही रहने लगे है और जरूरी कार्यों के चलते बाहर निकलते है ,जिससे बाजार में लोगों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। खरीददारी कम हो जाने से दुकानदारों के विभिन्न प्रकार के सामान की बिक्री में गिरावट दर्ज होने लगी है।
ऐसे करें गर्मी से बचाव : डॉ. मुकेश
एलएनजेपी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश का कहना है कि इस भीषण गर्मी में लोगों को अपने घरों में रहना चाहिए व घर से निकलते वक्त अपने साथ पीने के पानी की बोतल रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लू का खतरा इन महीनों में बढ़ जाता है, लू से बचने के लिए लोगों को तेज धूप में नहीं निकलना चाहिए और दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। शरीर को अधिक से अधिक ढक कर ही धूप में निकलना चाहिए।
इस्माईलाबाद में आम जनजीवन अस्त व्यस्त
लगातार बढ़ रही गर्मी और गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। गर्मी व तेज लू से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे, जिसके चलते बस स्टैंड व बाजारों से रौनक भी गायब रही। जिसका सीधा असर दुकानदारों की आमदन पर भी पड़ा। शुक्रवार को कस्बे में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा भी लेते दिखाई दिए लेकिन गर्मी के चलते सब बेअसर दिखाई दिए। गर्मी के प्रकोप का असर दुधारू पशुओं पर भी पड़ रहा है।