{"_id":"632f180556fed76ffe1fcb64","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-rain-crops-damaged-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1221828134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर में जलभराव, फसलें हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर में जलभराव, फसलें हुई खराब
विज्ञापन
वाहेगुरु डोब गीं सारी मेहनत... पिपाली बरसात से खराब हुई फसल को देखकर सिर पकड़े किसान। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दो दिन रुक-रुककर बारिश होती रही वहीं वीरवार देर रात से शुक्रवार दोपहर बाद तक जारी रही। लगातार बारिश होने से शहर में कई स्थानों पर हो गया और खेत भी लबालब हो गए। किसानों को बारिश से धान की फसल में बड़े नुकसान की आशंका होने लगी है तो वहीं अनाज मंडियों में भी धान बारिश में भीग रहा है। किसान को खेत से लेकर मंडियों में भी नुकसान हो रहा है। किसान बारिश बंद होने की दुआ मांग रहे है।
जिले में वीरवार देर रात से शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक सबसे ज्यादा बारिश पिहोवा में 38 एमएम दर्ज की गई। इस्माईलाबाद में 25, थानेसर में 19, शाहाबाद में 20, लाडवा में 16 व बाबैन में 18 एमएम बारिश हुई। दोपहर दो बजे तक बारिश जारी रही। शाम करीब छह बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। बुधवार से जिले में बारिश शुरू हुई थी। दो दिन बारिश रुक-रुककर होती रही।
वीरवार देर रात से जमकर बारिश हुई और शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। इससे धान के खेत पानी से भर गए तो मंडियों में भी लाई गई धान की ढेरियां पानी में डूबती दिखाई दी। हालांकि किसान इन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लगातार जारी बारिश के आगे वे बेबस रहे। मंडी व जिला प्रशासन भी यहां आई धान के बचाव को लेकर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाया, जिसके चलते किसानों को यहां भी नुकसान होने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन
किरमच के किसान भीम सिंह, अमीन के राजीव कुमार, कमोदा के जयसिंह व राजेश कुुमार आदि का कहना है कि लगातार बारिश से पकी हुई धान की फसल बिछने लगी है, जिसमें बड़ा नुकसान होगा। किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। सरकार धान खरीद शुरू नहीं कर पाई है। आढ़तियों की सोमवार से हड़ताल जारी है, जिसके चलते भी उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब बारिश ने उनकी मुसीबतें और बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों मुताबिक बारिश अगले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है।
बारिश की मार से किसान बेहाल
पिपली। लगातार हो रही बारिश से किसान बेहाल हैं। खेतों में पकी हुई फसल बिछने लगी है। खेत पानी के भर चुके हैं और अनाजमंडी में भी धान बारिश की भेंट चढ़ रहा है। बजीदपुर के युवा किसान सुनील कुमार शिवराम शादीपुर, संदीप सिंह आदि का कहना है कि सरकार को जल्द खरीद शुरू कर देनी चाहिए।खरीद शुरू होने में पहले ही बड़ी देरी हो चुकी है। अब बरसात से फसल बर्बाद हो रही है। पकी फसल को बड़ा नुकसान हो रहा है। खेतों में पानी भर रहा है और कई किसानों की फसल बिछ चुकी है। संवाद

कुरुक्षेत्र के सेक्टर 17 मार्केट व पार्किंग में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : Kurukshetra

धान के खेत में जमा बारिश का पानी दिखाता युवा किसान सुनील कुमार। संवाद- फोटो : Kurukshetra