फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water coming from Ambala is being drained from Shahabad area through Khanpur Kolia drain

Kurukshetra News: खानपुर कोलिया ड्रेन के माध्यम से शाहाबाद क्षेत्र का निकाला जा रहा अंबाला की ओर से आया पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Water coming from Ambala is being drained from Shahabad area through Khanpur Kolia drain
कुरुक्षेत्र। जिले के शाहाबाद और लाडवा में पानी निकासी के लिए जहां-जहां दिक्कतें थी उसे दूर कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अंबाला की तरफ से ज्यादा बारिश होने के कारण ज्यादा पानी शाहाबाद क्षेत्र में पहुंचा है। यहां पर बैंटन नाले के बंध को ठीक कर दिया गया है और अब पानी खानपुर कोलिया ड्रेन के माध्यम से आगे जा रहा है। शाहाबाद से झांसा की तरफ लगभग 11 हजार क्यूसेक पानी जा रहा है और अभी तक किसी भी क्षेत्र में दिक्कत नहीं है। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने यह दावा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखेंगे और पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाहाबाद से लेकर खानपुर कोलिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए संबंधित विभागों की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मार्ग में जहां-जहां पानी निकासी की रुकावटें थीं, वहां पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से पाइप डालकर पानी निकासी का कार्य पूरा किया गया है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों को मानसून सीजन के दौरान सतर्क रहने के आदेश देते हुए अपने-अपने जिलों में पानी निकासी के तमाम प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए और जहां-जहां भी खामियां पाई जाती हैं उन्हें तुरंत दूर किया जाए। मुख्यमंत्री ने लाडवा और शाहाबाद में पानी की स्थिति के बारे में उपायुक्त नेहा सिंह से फीडबैक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed