बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हंगामा, आगरा की खिलाड़ी ने किया रिंग पर कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वीरवार रात उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की खिलाड़ी ने उसको गलत तरीके से हराने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
आगरा की खिलाड़ी ने काफी देर तक रिंग पर कब्जा जमाए रखा, बाद में पुलिस की मदद से उसे रिंग से उतारा गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बॉक्सिंग के दूसरे मुकाबले भी रुके रहे।
आगरा की बॉक्सिंग टीम के प्रबंधक डॉ. प्रवीण जादौन ने बताया कि उनकी टीम की प्रतियोगी शैली सिंह का मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मोनू के साथ था। मुकाबले में शुरुआत से ही शैली हावी थी लेकिन मोनू को गलत तरीके से विजेता घोषित कर दिया गया।
इस फैसले से हक्का-बक्का शैली ने रिंग छोड़ने से इनकार कर दिया। आयोजक, रेफरी उससे रिंग छोड़ने की गुहार करते रहे लेकिन वह नहीं मानी। अंतत: पुलिस को बुलाकर उसकी मदद से शैली को रिंग से उतारा गया। डेढ़ घंटे तक आयोजन स्थल पर हंगामा होता रहा।
खिलाड़ियों में इस घटनाक्रम को लेकर गुस्सा भी देखा गया। डॉ. जादौन ने बताया कि उन्होंने आयोजन कमेटी के सामने ये मामला रखा तो कमेटी ने यह तर्क दिया कि अब फैसला बदला नहीं जा सकता, हालांकि उनको कल रिव्यू का आश्वासन भी मिला है।
एक ही बाउट पर हंगामा हुआ और लड़की ने प्रोटेस्ट किया। हमने रिव्यू के लिए कह दिया है। कल पूरे रिजल्ट को रिव्यू किया जाएगा। इसके लिए सारे जजेज की दुबारा मीटिंग बुलाई जाएगी। -डीएस काला, कार्यवाहक खेल निदेशक, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी